Market cues : 23000 का मनोवैज्ञानिक सपोर्ट टूटने पर निफ्टी में 22700 की ओर गिरावट मुमकिन
Trade setup for today : बाजार के जानकारों को मुताबिक अगर निफ्टी 23000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर सपोर्ट लेने में नाकाम रहता है,तो आने वाले सत्रों में 22,700 की ओर गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,23300–23500 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है
Trade Setup : डर का पैमाना, India VIX, 5.24 प्रतिशत बढ़कर 22.64 पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरे सत्र में ऊपर की ओर बढ़ा और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज भी ऊपर की ओर जा रहे हैं,जो खरीदारों के लिए बड़े जोखिम का संकेत है
Nifty Trade setup : Nifty 50 पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया। 13 मार्च को यह 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिरकर 11 महीनों के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। उम्मीद है कि मध्य-पूर्व में तनाव कुछ समय तक बना रहेगा, जिससे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी सेना ने खर्ग द्वीप के पास मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है,जो ईरानी तेल निर्यात के लिए एक अहम टर्मिनल है। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एक चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अगर तेहरान 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' के रास्ते होने वाली शिपिंग में रुकावट डालना जारी रखता है,तो ईरान की तेल सुविधाओं को निशाना बनाया जा सकता है।
मोमेंटम और टेक्निकल इंडिकेटर्स में गिरावट का रुख बना रहा,हालांकि VIX के ऊंचे स्तर पर होने के कारण वे 'ओवरसोल्ड' (अत्यधिक बिकवाली) की स्थिति में दिखे। बाजार के जानकारों को मुताबिक अगर निफ्टी 23000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर सपोर्ट लेने में नाकाम रहता है,तो आने वाले सत्रों में 22,700 की ओर गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,23300–23500 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,107, 23,017 और 22,871
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,397, 23,487 और 23,632
निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर एक लंबी बेयरिश कैंडल बनाई और औसत से ज़्यादा वॉल्यूम के साथ 'लोअर हाई–लोअर लो' का पैटर्न जारी रखा। यह इस बात का संकेत है कि बाज़ार पर बेयर्स (गिरावट लाने वालों) का मज़बूत कंट्रोल है। इंडेक्स ने 61.8 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट (अप्रैल 2025 के निचले स्तर से जनवरी 2026 के ऊपरी स्तर तक की तेज़ी का) को तोड़ दिया। RSI 25 के ज़ोन से नीचे गिरकर 24.15 पर आ गया। जबकि स्टोकेस्टिक RSI 'ओवरसोल्ड ज़ोन' में ही बना रहा। MACD गिरकर कोविड-काल के निचले स्तरों के करीब पहुंच गया और हिस्टोग्राम में लाल बार का विस्तार और बढ़ गया। ये सभी बातें बाज़ार में मज़बूत बेयरिश मोमेंटम (गिरावट की गति) का संकेत देती हैं।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,446, 54,691 और 55,087
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,653, 53,408 और 53,011
फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 55,618, 56,797
फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 53,077, 50,712
बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लंबी लाल कैंडल बनाई और 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट (मार्च 2025 के निचले स्तर से फरवरी 2026 के ऊपरी स्तर तक की रैली का) से काफी नीचे गिर गया,जो एक मज़बूत बेयरिश रुझान का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और 20 , 50 और 100 डे EMA नीचे की ओर जा रहे थे। RSI गिरकर 23 पर आ गया,जबकि MACD मार्च 2020 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और हिस्टोग्राम में लाल बार का विस्तार और बढ़ गया। यह सब बैंकिंग इंडेक्स में एक मज़बूत बेयरिश गति का संकेत देता है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX, 5.24 प्रतिशत बढ़कर 22.64 पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरे सत्र में ऊपर की ओर बढ़ा और सभी अहम मूविंग एवरेज भी ऊपर की ओर जा रहे हैं,जो 'बुल'(खरीदारों) के लिए बड़े जोखिम का संकेत है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 13 मार्च को गिरकर 0.75 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.86 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL, Sammaan Capital
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।