Nifty Trade setup : निफ्टी 50 इंडेक्स कल निर्णायक रूप से 23,000 से नीचे गिर गया (जून 2024 के बाद पहली बार)। ये पिछले दो हफ़्तों से कायम मज़बूत सपोर्ट था। साथ ही 27 जनवरी को इसमें ट्रेंडलाइन ब्रेकडाउन भी देखने को मिला। इस बदलाव ने मंदड़ियों के और मज़बूत होने का संकेत दिया है। बजट इवेंट के नज़दीक आने के साथ ही बाजार पर मंदड़िए हावी हो रहे हैं। इसके अलावा,बाज़ार की कमजोर ब्रेड्थ और बढ़ते VIX ने भावना को और कमज़ोर कर दिया है। जब तक इंडेक्स 23,000 से नीचे रहता है,तब तक मंदड़िये सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में इंडेक्स 22,500 के ज़ोन तक फिसल सकता है। हालांकि,बाजार जानकारों का कहाना है कि उछाल की स्थिति में 22,900-23,000 रेंज तत्काल रजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है। उसके बाद 23,200 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस होगा।
