Trade setup for today : ओपनिंग बेल के पहले इन बातों का रखें ध्यान, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup for today: बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR)5 मार्च को 1.05 (4 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर) पर पहुंच गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.86 पर रहा था
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 5 मार्च को 1.05 पर पहुंच गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.86 पर रहा था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market Trade setup: 10 दिनों की गिरावट के बाद 5 मार्च को बाजार में तेजी से उछाल आया, निफ्टी 50 इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त हुई,साथ ही वॉल्यूम भी औसत से अधिक रहा। ये भी एक सकारात्मक संकेत है। इस तेजी ने बुल्स के मजबूत होने की उम्मीदें जगाई हैं, लेकिन आगामी सत्रों में लगातार तेजी रहेगी तभी इसकी पुष्टि होगी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक इसकी पुष्टि नहीं हो जाती तब तक कंसोलीडेशन जारी रहने की संभावना है। अगर निफ्टी 5-डे ईएमए (22,290) का बचाव कर लेता है। तो इसके लिए तत्काल लक्ष्य 22,500 होगा,उसके बाद 22,750 पर अगला लक्ष्य होगा। हालांकि, 22050 (100-वीक ईएमए) पर तत्काल सपोर्ट है,उसके बाद 21960 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,142, 22,065 और 21,940
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 22,392, 22,469 और 22,594
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 48,624, 48,735, और 48,913
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 48,267, 48,157, और 47,978
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,402, 50,375
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 47,881, 46,078
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 22,600 की स्ट्राइक पर 1.14 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
22,000 की स्ट्राइक पर 1.26 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 50,000 की स्ट्राइक पर 12.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
48,000 की स्ट्राइक पर 11.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में संभावित वोलैटिलिटी को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX कल निचले स्तरों पर रहा और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा,जिससे तेजड़ियों को राहत मिली। बुधवार को यह 1.16 फीसदी गिरकर 13.67 पर आ गया।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR)5 मार्च को 1.05 (4 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर) पर पहुंच गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.86 पर रहा था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: मणप्पुरम फाइनेंस
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।