Trade setup for today : निफ्टी के 24700 से ऊपर बंद होने पर ही आएगी नई तेजी, जब तक जारी रहेगा कंसोलीडेशन
Market Trade setup: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी लगातार तीन दिनों तक 24,700 से ऊपर बंद होने में विफल रहा जो 24,800 की ओर आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण स्तर है। अगर निफ्टी 24,700 के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो उसके बाद इसका अगला लक्ष्य 24,800 और फिर 25,000 का होगा।
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 8:15 AM
Trade setup : वोलैटिलिटी इंडेक्स में और गिरावट आई और यह 15 अंक से नीचे रहा, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली। इंडिया VIX 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 14.14 से गिरकर 14.11 पर आ गया
Stock market : बेंचमार्क निफ्टी 9 दिसंबर को उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ जिससे लगातार दूसरे सत्र में नुकसान बढ़ा। डोजी पैटर्न के गठन ने खरीदारों और विक्रेताओं के बीच अनिर्णय की स्थिति बना दी है। निफ्टी लगातार तीन दिनों तक 24,700 (20-सप्ताह एसएमए) से ऊपर बंद होने में विफल रहा, जो 24,800 (50% फिबोनाची रिट्रेसमेंट) की ओर आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण स्तर है। ये निफ्टी का पहला लक्ष्य है। उसके बाद 25,000 अगला लक्ष्य। हालांकि, जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 24,700 से नीचे रहता है, तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। निफ्टी के लिए 24,500 पर तत्काल सपोर्ट और फिर 24,200 के स्तर पर अगला बड़ा सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,587, 24,558 और 24,510
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,682, 24,712 और 24,760
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 53,675, 53,780, और 53,952
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,332, 53,226, और 53,054
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 54,467, 55,740
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,921, 52,321
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
निफ्टी में 25,500 की स्ट्राइक पर 1.11 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 85.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 54,000 की स्ट्राइक पर 20.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
52,000 की स्ट्राइक पर 18.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी इंडेक्स में और गिरावट आई और यह 15 अंक से नीचे रहा, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली। इंडिया VIX 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 14.14 से गिरकर 14.11 पर आ गया।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल अनुपात (पीसीआर) 9 दिसंबर को गिरकर 0.9 हो गया,जो पिछले सत्र में 1.03 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: ग्रैन्यूल्स इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, पीवीआर आईनॉक्स, आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।