Trade setup for today : 23000 से ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में 23600 का स्तर मुमकिन, 23200 पर तत्काल सपोर्ट
Market Trade setup: बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर ट्वीजर बॉटम जैसा पैटर्न बनाया,जो एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। इसकी पुष्टि के लिए,आज के कारोबारी सत्र में होने वाले एक्शन का इंतजार करना होगा
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 8:22 AM
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 03 फरवरी को सपाट चाल के साथ 0.87 पर रहा। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market Trade setup: बजट के दिन की वोलैटिलिटी के बाद 3 जनवरी को निफ्टी 50 लाल निशान में फिसल गया। इसने सप्ताह की शुरुआत 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ निगेटिव टोन पर की। हालांकि, इंडेक्स ने अपने इंट्राडे नुकसान के आधे से ज्यादा की भरपाई की और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज (10, 20-डे ईएमए) के साथ-साथ बोलिंगर बैंड की मिडलाइन को क्लोजिंग बेसिस पर बचाने में कामयाब रहा जो एक सकारात्मक संकेत है। बाजार जानकारों का कहना है कि इंडेक्स शॉर्ट टर्म में एक नया हायर बॉटम बनाने की प्रक्रिया में है,खासकर पिछले लोअर (23,426) से ऊपर चढ़ने के बाद। अगर इंडेक्स 23,000 से ऊपर रहता है तो 23,600 (200-डे ईएमए) की ओर उछाल से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि,तत्काल सपोर्ट 23,200 पर है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,383, 23,420 और 23,481
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,261, 23,223 और 23,162
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,342, 49,452, और 49,631
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 48,985, 48,875, और 48,696
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,409, 50,368
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 47,875, 46,078
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.82 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 89.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 51,000 की स्ट्राइक पर 12.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
49,000 की स्ट्राइक पर 12.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
इंडिया VIX, जो कि बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स है, पिछले तीन लगातार सत्रों में तेज गिरावट के बाद 1.83 फीसदी उछलकर 14.35 पर पहुंच गया। हालांकि, यह निचले स्तर पर बना हुआ है और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे है। ये तेजड़ियों के लिए राहत प्रदान करता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 03 फरवरी को सपाट चाल के साथ 0.87 पर रहा। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।