Market today : 24000-24500 के दायरे में घूमता दिख सकता है निफ्टी, बाजार में सावधानी बरतने की जरूरत
Trade setup for today : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच बढ़ती वोलैटिलिटी सावधानी बरतने की जरूरत का संकेत दे ही है। इसलिए, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगामी कारोबारी सत्रों में निफ्टी 24,000-24,500 के दायरे में घूमता दिख सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड May 02, 2025 पर 8:47 AM
Trade Setup : अगले 30 दिनों की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 4.91 फीसदी की बढ़त के साथ 18.22 के स्तर पर पहुंच गया है और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है
Market Trade setup : 30 अप्रैल को वीकली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स निफ्टी इस उठापटक के बीच सपाट बंद हुए। इससे पता चलता है कि बाजार किसी साफ दिशा में आगे बढ़ने के लिए ट्रिगर का इंतजार कर रहा है। हालांकि, तकनीकी इंडीकेटर अभी भी एक हेल्दी ट्रेंड की ओर संकेत कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच बढ़ती वोलैटिलिटी सावधानी बरतने की जरूरत का संकेत दे ही है। इसलिए, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगामी कारोबारी सत्रों में निफ्टी 24,000-24,500 के दायरे में घूमता दिख सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 24,500 से ऊपर की कोई निर्णायक चाल 24,800 की ओर के रास्ते खोल सकती है। जबकि 24,000 से नीचे की गिरावट निफ्टी को 23,850 के स्तर तक नीचे खींच सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,234, 24,188 और 24,112
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,385, 24,432 और 24,507
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,385, 55,563, और 55,851
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 54,808, 54,630, और 54,342
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 56,307, 58,648
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 54,117, 52,891
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 47.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24000 की स्ट्राइक पर 45.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 55,500 की स्ट्राइक पर 10.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
54,000 की स्ट्राइक पर 11.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
अगले 30 दिनों की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 4.91 फीसदी की बढ़त के साथ 18.22 के स्तर पर पहुंच गया है और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। ये तेजड़ियों के लिए अधिक सावधानी का संकेत है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 30 अप्रैल को बढ़कर 1.16 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक : आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक : कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।