Market Trade setup : निफ्टी ने नवंबर सीरीज़ की शुरुआत मज़बूती से की और 29 अक्टूबर को 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी को आज रात होने वाली यूएस फेड की बैठक के नतीजों से पहले पॉजिटिव टेक्निकल और मोमेंटम इंडीकेटरों का सपोर्ट मिला। इस बीच यूएस फेड ने बेंचमार्क रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके इसे 3.75-4.00 फीदी के दायरे में कर दिया। चालू महीने के दौरान इंडेक्स लगातार 5-डे ईएमए से ऊपर बना रहा है।
