Market Trade setup: निफ्टी 50 इंडेक्स ने अपने दो दिन के तेजी के क्रम को तोड़ दिया है। 26 नवंबर को निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि,यह अभी भी बोलिंगर बैंड के ऊपरी बैंड पर बना हुआ है, जो एक सकारात्मक संकेत है। निफ्टी को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 24,300-24,350 रेंज में 100-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। 24,550 के तत्काल टारगेट की ओर बढ़ने के लिए इसे निर्णायक रूप से इस स्तर को तोड़ने की जरूरत है। हालांकि, 24,000-24,100 के रेंज के एक सपोर्ट ज़ोन के रूप में कार्य करने की संभावना है। इसलिए, बाजार जानकारों को उम्मीद है कि आगामी सत्रों में निफ्टी की ट्रेडिंग रेंज 24,000-24,350 रह सकती है।
