Market cues : 24300 के ऊपर टिकने पर ही निफ्टी में आएगी तेजी, तब तक जारी रहेगा कंसोलीडेशन

Trade setup for today : निफ्टी को 24,350–24,500 के अहम रेजिस्टेंस जोन की ओर और ऊपर जाने के लिए 24,300 के स्तर को फिर से हासिल करना और उसके ऊपर टिके रहना होगा। ऐसा होने तक कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। निफ्टी के लिए 23,150 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 24,000 पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 9:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : 21 अगस्त को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार नौवें सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और ₹2,124 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार दूसरे सेशन में भी नेट सेलर बने रहे और ₹543 करोड़ के शेयर बेचे

Trade setup for today : 21 अगस्त को निफ्टी में फॉलोअप बाइंग का कोई खास रुझान नहीं दिखा। पूरे सेशन के दौरान यह एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि,गुरुवार का बुलिश गैप भरा नहीं,जो एक अच्छा संकेत है। इंडेक्स 24,300 के लेवल पर स्थित 10 और 20 डे EMA को पार नहीं कर पाया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 24,350–24,500 के अहम रेजिस्टेंस जोन की ओर और ऊपर जाने के लिए 24,300 के स्तर को फिर से हासिल करना और उसके ऊपर टिके रहना होगा। ऐसा होने तक कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। निफ्टी के लिए 23,150 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 24,000 पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों ने भी बाजार की बढ़त को सीमित रखा है और सावधानी बरतने का संकेत दिया है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (24,252) के लिए अहम लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,218, 24,200 और 24,170

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,277, 24,295 और 24,325

स्पेशल फॉर्मेशन : डेली चार्ट पर निफ्टी ने निचले शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाई,लेकिन 20 अगस्त का शुरुआती अपसाइड गैप भरा नहीं गया। यह एक पॉजिटिव संकेत है और बताता है कि निफ्टी 24,000 के अहम ट्रेंडलाइन सपोर्ट लेवल पर शॉर्ट-टर्म बॉटम रिवर्सल दिखा सकता है। वीकली चार्ट पर,इंडेक्स में गिरावट आई और एक और हफ्ते के लिए'लोअर-हाई, लोअर-लो'पैटर्न बना। इसमें एक छोटी लाल कैंडल बनी जिसकी निचली शैडो लंबी थी,जो हैमर जैसे पैटर्न (हालांकि पूरी तरह से क्लासिकल नहीं) जैसा दिखता है। ऐसा पैटर्न आम तौर पर ट्रेंड बदलने का संकेत देता है। डेली चार्ट पर RSI बढ़कर 49.09 हो गया, लेकिन फिर भी सिग्नल लाइन से नीचे ही रहा,जबकि MACD ज़ीरो लाइन की ओर थोड़ा नीचे खिसका। हालांकि,रेड हिस्टोग्राम बार एक और सेशन के लिए छोटा हुआ,जो मंदी के मोमेंटम के कमजोर पड़ने और इंडेक्स में जल्द ही रिकवरी की संभावना का संकेत दे रहा है।

बैंक निफ्टी (57,762) के लिए अहम लेवल

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,783, 57,852 और 57,963

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,561, 57,492 और 57,381

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 58,137, 58,714

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,400, 57,135

स्पेशल फॉर्मेशन : शुक्रवार को बैंक निफ्टी ने बेंचमार्क निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें 0.46 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। बैंकिंग इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ और इसमें अच्छी खरीदारी देखने को मिली। डेली टाइमफ्रेम पर इसने नीचे की ओर शैडो (lower shadow) वाली बुलिश कैंडल बनाई,जो एक अच्छे ट्रेंड का संकेत है। साथ ही,इसने एक और सेशन के लिए'हायर हाई-हायर लो'का पैटर्न बनाए रखा। RSI बढ़कर 53.72 हो गया और इसमें पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा,जबकि MACD धीरे-धीरे रेफरेंस लाइन की ओर ऊपर बढ़ा। साथ ही,रेड हिस्टोग्राम बार छोटा हुआ,जो बुलिश मोमेंटम के धीरे-धीरे मज़बूत होने और निकट भविष्य में और बढ़त की संभावना का संकेत है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

21 अगस्त को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार नौवें सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और ₹2,124 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार दूसरे सेशन में भी नेट सेलर बने रहे और ₹543 करोड़ के शेयर बेचे।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX में 4.01% की रिकवरी हुई और यह 11.195 पर पहुंच गया,लेकिन यह अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और 12 के लेवल से नीचे ही बना रहा,जो थोड़ी सावधानी का संकेत है। हालांकि,यह अभी भी तेजड़ियों के लिए अच्छी स्थिति में बना हुआ है और चिंता की कोई गंभीर बात नहीं है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 21 अगस्त को गिरकर 1.11 पर आ गया, जबकि पिछले सेशन में यह 1.12 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: बंधन बैंक,मणप्पुरम फाइनेंस

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।