Trade setup for today : निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर, 24000-23850 की और बढ़ सकती है गिरावट
Nifty Trade setup : बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर है। हाई इंडिया VIX और नीचे की ओर संकेत करते हुए मोमेंटम इंडीकेटर बाजार के लिए कमजोरी के संकेत दे रहे हैं। निफ्टी ने इंट्राडे में 24,200 का स्तर तोड़ दिया और अगर आगामी सत्र में यह स्तर निर्णायक रूप से टूट जाता है, तो 24,000-23,850 के रेंज की ओर गिरावट बढ़ सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड May 09, 2025 पर 8:49 AM
Trade Setup : निफ्टी में 24,300 की स्ट्राइक पर 1.28 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा
Market Trade setup : 8 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद निफ्टी लाल निशान में फिसल गया। कल औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 0.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर है। हाई इंडिया VIX और नीचे की ओर संकेत करते हुए मोमेंटम इंडीकेटर बाजार के लिए कमजोरी के संकेत दे रहे हैं। निफ्टी ने इंट्राडे में 24,200 का स्तर तोड़ दिया और अगर आगामी सत्र में यह स्तर निर्णायक रूप से टूट जाता है, तो 24,000-23,850 के रेंज की ओर गिरावट बढ़ सकती है। हालांकि, ऊपरी स्तर पर 24,400-24,450 का जोन अहम रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है जिस पर नजर रखनी होगी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,177, 24,107 और 23,993
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,404, 24,474 और 24,587
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 54,787, 54,983, and 55,300
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 54,154, 53,958 और 53,641
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 56,253, 58,579
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 52,918, 51,924
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 46.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
निफ्टी में 24,000 की स्ट्राइक पर 39.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 55,500 की स्ट्राइक पर 10.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
54,000 की स्ट्राइक पर 18.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाले इंडीकेटर इंडिया VIX में लगातार तेजी का रुख बना हुआ, जिससे तेजड़िए अधिक सतर्क हो गए हैं। यह कल 10.22 फीसदी की बढ़त के साथ 21.01 पर बंद हुआ है।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
8 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 8 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
112 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 112 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
89 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 89 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
9 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 9 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 8 मई को बढ़कर 1.08 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.97 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक : कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक : कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।