Get App

Trade setup for today : कुल मिलाकर रुझान मंदड़ियों के पक्ष में, उछाल में बिकवाली की रणनीति करेगी काम

Trade setup for today : कुल मिलाकर रुझान मंदड़ियों के पक्ष में बना हुआ है। ऐसे मार्केट एक्सपर्ट्स की 'उछाल में बिकवाली' की रणनीति जारी रखने की सलाह है। ऊपर की ओर 24,500-24,600 के जोन में निफ्टी के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 24,300 पर सपोर्ट है। ये सपोर्ट टूटने पर बिकवाली बढ़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 7:45 AM
Trade setup for today : कुल मिलाकर रुझान मंदड़ियों के पक्ष में, उछाल में बिकवाली की रणनीति करेगी काम
Trade Setup : वोलैटिलिटी में लगातार तीन दिन से हो रही बढ़त कल थम गई और वोलैटिलिटी इंडेक्स 14 अंक से थोड़ा नीचे बंद हुआ। जब तक वोलैटिलिटी इस स्तर से नीचे नहीं जाती तब तक बुल्स को राहत नहीं मिलेगी।

Market Trade setup : बाजार कल एक और कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में रहा। 24 अक्टूबर को निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 24,400 से थोड़ा नीचे बंद हुआ। बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। पिछले कुछ दिनों में इनवर्टेड हैमर और डोजी पैटर्न के गठन को देखते हुए आगामी सत्रों में कुछ उछाल से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, कुल मिलाकर रुझान मंदड़ियों के पक्ष में बना हुआ है। ऐसे मार्केट एक्सपर्ट्स की 'उछाल में बिकवाली' की रणनीति जारी रखने की सलाह है। ऊपर की ओर 24,500-24,600 के जोन में निफ्टी के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 24,300 पर सपोर्ट है। ये सपोर्ट टूटने पर बिकवाली बढ़ सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,354, 24,321 और 24,268

सब समाचार

+ और भी पढ़ें