Market Trade setup : पिछले कारोबारी दिन यानी 7 नवंबर को निफ्टी ने इंट्राडे नुकसान की काफी भरपाई कर ली थी और 25,300-25,350 के अहम सपोर्ट ज़ोन को बरकरार रख ने में कामयाब रहा था। फिर भी यह मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ था । बाजार जानकारों का सुझाव है कि अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 25,300 के स्तर पर बना रहता है,तो कंसोलीडेशन के बीच यह धीरे-धीरे 25,650-25,800 और फिर 26,000 तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, इस स्तर से नीचे की गिरावट इंडेक्स को 25,000 तक ले जा सकती है
