Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी 17000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। निफ्टी कल 71 अंकों की गिरावट के साथ 16972 के स्तर पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी की शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। हालांकि बाजार अब काफी ओवरशोल्ड हो चुका है। ऐसे में निफ्टी में 16900-16800 के जोन के आसपास से शॉर्ट टर्म में एक उछाल आने की संभावना है

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 8:44 AM
Trade setup: 16 मार्च को NSE पर सिर्फ 2 स्टॉक Indiabulls Housing Finance और GNFC F&O बैन में है

Trade setup: 15 मार्च यानी कल के कारोबार में बाजार में लगातार 5वों दिन गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में मेटल और फार्मो को छोड़कर सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। सिलीकॉन वैली बैंक के फेल होने के बाद यूरोपीयन बैंकों में आी गिरावट ने बाजार का सेंटीमेंट खराब कर दिया। सेंसेक्स 344 अंकों की गिरावट के साथ 57556 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 17000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी कल 71 अंकों की गिरावट के साथ 16972 के स्तर पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी की शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। हालांकि बाजार अब काफी ओवरशोल्ड हो चुका है। ऐसे में निफ्टी में 16900-16800 के जोन के आसपास से शॉर्ट टर्म में एक उछाल आने की संभावना है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17200 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16937और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16872 और 16768 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17145 फिर 17209 और 17313 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38926 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 38695 और 38321 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39674 फिर 39905 और 40280 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17200 की स्ट्राइक पर 1.21 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 46.38 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 16800 की स्ट्राइक पर 65.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 24.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Dabur India, Infosys, HDFC AMC, HDFC Life Insurance Company और NTPC के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

28 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 28 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें GMR Airports Infrastructure, Petronet LNG, Navin Fluorine International, Mphasis और Polycab India के नाम शामिल हैं।

46 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 46 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Astral, Gujarat Gas, Mahanagar Gas, United Spirits और Dixon Technologies के नाम शामिल हैं।

66 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 66 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Cummins India, Atul, Maruti Suzuki India, Piramal Enterprises और Indraprastha Gas के नाम शामिल हैं।

52 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 52 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Coforge, JK Cement, Crompton Greaves Consumer Electricals, Metropolis Healthcare और Glenmark Pharma के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

15 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,271.25 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1823.94 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

16 मार्च को NSE पर सिर्फ 2 स्टॉक Indiabulls Housing Finance और GNFC F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।