Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17602 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17579 और 17543 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17675 फिर 17698 और 17735 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40743 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40646 और 40488 पर स्थित हैं

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 7:42 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup: साप्ताहिक आधार पर 18000 की स्ट्राइक पर 98.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले दिनों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

Trade setup: 10 अप्रैल को बाजार में लगातार 6वें दिन तेजी देखने को मिली थी। हालांकि कल का सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। ऑटो, टेक्नोलॉजी, मेटल, ऑयल एंड गैस शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया था। वहीं, बैंकिंग, फाइनेंशियल शेयर और एफएमसीजी में बिकवाली देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13.54 अंकों की गिरावट के साथ 59847 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 8 मार्च के बाद पहली बार 17600 के पार बंद हुआ था। निफ्टी कल 25 फीसदी की बढ़त के साथ 17624 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बियरिश कैंडल बनाया था। ये ऊपरी स्तरों से आने वाली बिकवाली का संकेत है

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहनै है कि ये पैटर्न 17600-17700 के अहम रजिस्टेंस के पास पहुंचकर बुल्स के थकने के संकेत हैं। ये पैटर्न शॉर्ट टर्म में बुल्स के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। ऐसे बाजार में ऊपरी स्तरों से हल्का करेक्शन आ सकता है। हालांकि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी में किसी करेक्शन को खरीदारी के मौके के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। नीचे की तरफ 17510 पर सपोर्ट है।

कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17602 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17579 और 17543 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17675 फिर 17698 और 17735 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40743 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40646 और 40488 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41058 फिर 41156 और 41313 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 18000 की स्ट्राइक पर 98.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले दिनों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17700 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 56.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

17600 की स्ट्राइक पर 73.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले दिनों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 39.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 16600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Alkem Laboratories, SRF, Bosch, Bata India और Abbott India के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

10 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 882.52 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 351.50 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

11 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।