Trade setup: 10 अप्रैल को बाजार में लगातार 6वें दिन तेजी देखने को मिली थी। हालांकि कल का सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। ऑटो, टेक्नोलॉजी, मेटल, ऑयल एंड गैस शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया था। वहीं, बैंकिंग, फाइनेंशियल शेयर और एफएमसीजी में बिकवाली देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13.54 अंकों की गिरावट के साथ 59847 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 8 मार्च के बाद पहली बार 17600 के पार बंद हुआ था। निफ्टी कल 25 फीसदी की बढ़त के साथ 17624 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बियरिश कैंडल बनाया था। ये ऊपरी स्तरों से आने वाली बिकवाली का संकेत है।
