Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup : निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19458 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19434 और 19395 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19537 फिर 19561 और 19,600 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44611 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44470 और 44242 पर स्थित हैं

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 8:21 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup: 07 अगस्त को NSE पर 4 स्टॉक्स इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GNFC),हिंदुस्तान कॉपर और पीरामल एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं

Trade setup : 04 अगस्त को निफ्टी 19300 के स्तर पर सपोर्ट लेते हुए फिर से 19500 की तरफ लौटता दिखा। ये हालिया गिरावट के बाद बाजार में आई एक अच्छी रिलीफ रैली थी। लेकिन अब ये देखना होगा कि निफ्टी 19500 के सपोर्ट को बनाए रख पाता है कि नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर निफ्टी 19600-19700 की तरफ जाता दिख सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 19800 के ऊपर की मजबूत क्लोजिंग नहीं देता तब तक निफ्टी में नियर टर्म में रेंज बाउंड कारोबार होता दिखेगा। इसके लिए अब 19300-19100 पर सपोर्ट दिख रहा है।

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 04 अगस्त को निफ्टी50 135 अंक उछलकर 19517 पर बंद हुआ था। इसने एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। लेकिन काफी हद तक ये पिछले दिन की सीमा के भीतर ही घूमता रहा था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 481 अंक उछलकर 65721 पर बंद हुआ था। हमने ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों में 0.8 की बढ़ोतरी हुई थी।

एक्सपर्ट की राय


वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ सीएमटी आशीष क्याल ने कहा "पिछले हफ्ते का निचला स्तर 19296 पर स्थित है। अगर यह लेवल भी टूट जाता है तो हमें निफ्टी नीचे की तरफ 18838 तक जाता दिख सकता है। निफ्टी अभी एक अहम मोड़ पर है। ऊपर की ओर 19800 तत्काल बाधा है। बाजार की दिशा साफ होने के पहले इस हफ्ते निफ्टी हमें 19290 –19800 की रेंज में घूमता दिख सकता है"। उनका मानना है कि इस दायरे के ऊपर या नीचे किसी भी टूटने से बाजार का रुझान भी उसी तरफ हो जाएगा। ऐसे में रेंजबाउंड कंसोलीडेशन मूवमेंट की उम्मीद करते हुए बाजार में अपनी पोजीशन हल्की रखें और ऑप्शन रणनीति पर फोकस करें।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19458 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19434 और 19395 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19537 फिर 19561 और 19,600 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44611 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44470 और 44242 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45068 फिर 45209 और 45437 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

वीडियोकॉन को दिए गए कर्ज से ICICI Bank को हुआ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान : सीबीआई

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 19600 की स्ट्राइक पर 66.13 लाख का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 30.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19400 की स्ट्राइक पर 65.21लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 35.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Gujarat Gas, JK Cement, Hindustan Unilever, Godrej Consumer Products, और Alkem Laboratories के नाम शामिल हैं

67 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 04 अगस्त के कारोबार में 67 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें LIC Housing Finance, MRF, Indiabulls Housing Finance, Astral और Lupin के नाम शामिल हैं।

14 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 04 अगस्त के कारोबार में जिन 14 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Sun Pharmaceutical Industries, Adani Enterprises, Navin Fluorine International, Nestle India और Granules India के नाम शामिल हैं।

43 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 04 अगस्त के कारोबार में जिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें State Bank of India, Cummins India, Aditya Birla Capital, Metropolis Healthcare और HDFC AMC के नाम शामिल हैं।

64 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 04 अगस्त के कारोबार में जिन 64 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Bharti Airtel, Axis Bank, Laurus Labs, Torrent Pharmaceuticals, and Jubilant Foodworks के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

04 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 556.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 366.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

07 अगस्त को NSE पर 4 स्टॉक्स इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GNFC),हिंदुस्तान कॉपर और पीरामल एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।