Trade setup : आज बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup : बाजार जानकारों का कहना कि निफ्टी के लिए अब ऊपर की तरफ 19500 (21-डे ईएमए के आसपास) बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 55 अंक गिरकर 19310 पर बंद हुआ था और डेली चार्ट पर इसनें दोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बन गया था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 64949 पर बंद हुआ था। भारी उतार-चढ़ाव के बीच ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा था

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 8:50 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : 21 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में मणप्पुरम फाइनेंस,चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स,ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं

Trade setup : 18 अगस्त को पूरे कारोबारी सत्र में कंसोलीडेशन देखने को मिला था। कारोबार के अंत में बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। लेकिन निफ्टी पिछले कारोबारी दिन 19250 के स्तर पर सपोर्ट लेता दिखा जो इसके 50-डे ईएमए के बहुत करीब है। ये लेवल आने आने वाले कारोबारी सत्रों में भी निफ्टी के लिए सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो निचले स्तर पर निफ्टी 19000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, बाजार जानकारों का कहना कि निफ्टी के लिए अब ऊपर की तरफ 19500 (21-डे ईएमए के आसपास) बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 55 अंक गिरकर 19310 पर बंद हुआ था और डेली चार्ट पर इसनें दोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बन गया था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 64949 पर बंद हुआ था।

भारी उतार-चढ़ाव के बीच ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.2 फीसदी और 0.5 फीसदी गिर कर बंद हुए थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी लगातार अपने 21-डे ईएमए से नीचे बना हुआ है,जो बाजार में कमजोरी कायम रहने का संकेत है। निचले सिरे पर निफ्टी के लिए 19250 पर सपोर्ट दिख रहा है। 19250 से नीचे की गिरावट निफ्टी को 19000 और उससे नीचे की ओर ले जा सकती है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 19500 पर बाधा दिख रही है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19267 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19238 और 19192 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19358 फिर 19387 और 19433 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43718 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43651और 43542 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43936 फिर 44003 और 44112 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 19400 की स्ट्राइक पर 1.17 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 65.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19300 की स्ट्राइक पर 72.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 39.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Alkem Laboratories, JK Cement, Container Corporation of India, UltraTech Cement और Torrent Pharmaceuticals के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

13 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 18 अगस्त के कारोबार में 13 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Escorts Kubota, JK Cement, Reliance Industries, Bharat Forge और Jubilant Foodworks के नाम शामिल हैं।

85 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 18 अगस्त के कारोबार में जिन 85 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Coforge, Page Industries, Birlasoft, HCL Technologies और Persistent Systems saw long unwinding के नाम शामिल हैं।

61 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 18 अगस्त के कारोबार में जिन 61 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Manappuram Finance, Metropolis Healthcare, United Breweries, HDFC Asset Management Company और Larsen & Toubro के नाम शामिल हैं।

28 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 18 अगस्त के कारोबार में जिन 28 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Britannia Industries, AU Small Finance Bank, Apollo Tyres, Maruti Suzuki India और Dixon Technologies के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

18 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 266.98 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 339.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

21 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में मणप्पुरम फाइनेंस,चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी),ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।