Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

30 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 9010.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,056.40 करोड़ रुपए की बिकवाली की

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 3:36 AM
Story continues below Advertisement
01 दिसंबर को NSE पर चार स्टॉक Punjab National Bank, BHEL, Delta Corp और Indiabulls Housing Finance,F&O बैन में हैं

30 नवंबर को बाजार में लगातार 7वें दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी कल नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। वीकली एक्सपायरी के पहले बैंकिंग शेयर भी जोश में रहे और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) में भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई देखने को मिला। FIIs (विदेशी संस्थागत निवेशक) तरफ से हो रही खरीदारी और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से बाजार को सहारा मिला। Sensex कल 418 अंक बढ़कर 63100 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 140 अंकों की बढ़त लेकर 18758 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। इसके साथ लगातार छठें कारोबारी सत्र में निफ्टी हायर हाईज फॉर्मेशन बनाता दिखा। कल दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index कल 1 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 index 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

एक्सपर्ट की राय

HDFC Securities के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर हल्के अपर शैडो के साथ एक लॉन्ग बुल कैंडल बनता दिखा है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस पैटर्न से मार्केट में तेजी बने रहने के संकेत मिलते हैं। हालांकि निफ्टी 18800 के हायर टॉप के करीब स्थित है। लेकिन ऊपर की तरफ किसी रिवर्सल पैटर्न के आकार लेने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। अब निफ्टी के लिए 18680 पर पहला सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 18950-19000 का लक्ष्य नजर आ रहा है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18654 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 18607 और 18531 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18806 फिर 18854 और 18930 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42975 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 42868 और 42696 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43320 फिर 43427 और 43600 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 35.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 20000 पर सबसे ज्यादा 24.9 कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 21.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18700 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 19400 पर भी 1.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18800 और फिर 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

Sensex पहली बार 63,000 अंक के पार, पिछले सात दिन में ₹7.5 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

पुट ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 39.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 30.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 29.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

18700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18500 और 18800 पर भी हर एक में 15.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17400 और फिर 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें ITC, HDFC Bank, Alkem Laboratories, Ipca Laboratories और Voltas के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

30 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 9010.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,056.40 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

01 दिसंबर को NSE पर चार स्टॉक Punjab National Bank, BHEL, Delta Corp और Indiabulls Housing Finance,F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

81 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 81 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें TVS Motor Company, Ashok Leyland, Shriram Transport Finance, Gujarat Gas और Tata Communications के नाम शामिल हैं।

15 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Punjab National Bank, L&T Technology Services, Sun Pharma, Dabur India और Delta Corp के नाम शामिल हैं।

18 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Canara Bank, ABB India, Voltas, Crompton Greaves Consumer Electrical और L&T Infotech के नाम शामिल हैं।

81 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Indraprastha Gas, Bajaj Auto, Marico, ICICI Prudential Life Insurance और Hindustan Unilever के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।