6 फरवरी को बाजार पिछले दिन की बढ़त का कुछ हिस्सा गवांकर करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 8 फरवरी को आने वाले मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी के फैसले के पहले बाजार सतर्क नजर आया। ग्लोबल बाजार के कमजोर नतीजों ने भी मार्केट सेंटीमेंट पर अपना असर डाला। सेंसेक्स 335 अंकों की गिरावट के साथ 60507 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 89 अंकों की कमजोरी के साथ 17,765 के स्तर पर बंद हुआ।
