Get App

Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : 7 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 34 अंक नीचे 72,152 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 1.1 अंक बढ़कर 21,930.5 पर बंद हुआ था। बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई की मध्य तिमाही नीति फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। शॉर्ट टर्म में 21,950-22,000 अंक के ऊपर ब्रेकआउट की ज्यादा संभावना है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 21,750 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2024 पर 8:24 AM
Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup : 21,900 की स्ट्राइक पर 86.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup: 8 फरवरी को होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक से पहले बाजार सतर्क दिख रहा है। निवेशकों की नजर दर में कटौती,महंगाई और विकास पूर्वानुमान पर आरबीआई की टिप्पणी का इंतजार हो सकता है। निफ्टी ने 17 जनवरी को बने बड़े बियरिश गैप (21,970 गैप का ऊपरी छोर है) को बंद करने के लिए 7 फरवरी को एक अच्छा प्रयास किया, लेकिन शुरुआती कारोबारी सत्र के सौदों में बिकवाली के दबाव के कारण विफल रहा और बकाया कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में घूमता रहा।

मार्कट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 21,970 से ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग नहीं देता है तब तक इसके आने वाले सत्रों में 22,126 की रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ने की संभावना नहीं है। नीचे की तरफ इसके लिए 21,750-21,700 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

7 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 34 अंक नीचे 72,152 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 1.1 अंक बढ़कर 21,930.5 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। हालांकि, छोटे-मझोले शेयरों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा, "तकनीकी रूप से, यह कार्रवाई उथल-पुथल का संकेत देती है और बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई की मध्य तिमाही नीति फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे।" उनका मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने कहा, "शॉर्ट टर्म में 21,950-22,000 अंक के ऊपर ब्रेकआउट की ज्यादा संभावना है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 21,750 पर है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें