Trade setup for today : Nifty के लिए 21500 पर सपोर्ट, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : 12 फरवरी को, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, एफएमसीजी और तेल और गैस शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण बीएसई सेंसेक्स 523 अंक गिरकर 71,072 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 167 अंक गिरकर 21,616 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर निफ्टी लोअर टॉप बनाता दिख रहा है ये तेजी की भावना में कमी का संकेत देता है

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 8:05 AM
Trade setup : 16 अंक से ऊपर वोलैटिलिटी में बढ़त से भी तेजड़ियों के लिए परेशानी हुई। वौलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 15.45 के स्तर से 3.98 फीसदी उछलकर 16.06 के स्तर पर पहुंच गया

Trade setup : निफ्टी अपने लॉन्ग अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन का बचाने में कामयाब रहा है हालांकि इसने 12 फरवरी को डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। अगर निफ्टी आने वाले सत्रों में इसका बचाव करने में कामयाब होता है, तो इसे 21,750-21,800 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे बिकवाली का दबाव आने पर 21,500 का स्तर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

12 फरवरी को, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, एफएमसीजी और तेल और गैस शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण बीएसई सेंसेक्स 523 अंक गिरकर 71,072 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 167 अंक गिरकर 21,616 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट में ज्यादा कमजोरी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.5 फीसदी और 4 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी लोअर टॉप बनाता दिख रहा है ये तेजी की भावना में कमी का संकेत देता है। मोमेंटम इंडीकेटर भी क्रॉसओवर देते हुए मंदी का सपोर्ट करता नजर आ रहा है। उनका मानना है कि जब तक निफ्टी 21,850 से नीचे रहेगा तब तक मंदी की स्थिति बनी रह सकती है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 21,500 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। दूसरी तरफ 21,800 के स्तर से ऊपर जाने भावनाएं बदल सकती है और निफ्टी 21,870-21,900 तक पहुंचने की संभावना मजबूत हो जाएगी।"


16 अंक से ऊपर वोलैटिलिटी में बढ़त से भी तेजड़ियों के लिए परेशानी हुई। वौलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 15.45 के स्तर से 3.98 फीसदी उछलकर 16.06 के स्तर पर पहुंच गया।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,576 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,515 और 21,417 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,576 फिर 21,515 और 21,417 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

Image812022024

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45,514 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 45,777 और 46,203 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 44,662 फिर 44,399 और 43,974 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

Image912022024

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 87.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 21,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 33.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image101202024

पुट ऑप्शन डेटा

21,000 की स्ट्राइक पर 53.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 20,800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 20.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image1112022024

MSCI में होंगे बदलाव, भारतीय शेयर बाजार में FPIs कर सकते हैं बड़ा इंवेस्टमेंट

हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। Hindustan Unilever, Havells India, Sun Pharmaceutical Industries, Bharti Airtel और Nestle India जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

trade setup 1202242

21 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 21 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Astral, HCL Technologies, L&T Technology Services, Coforge और Voltas के नाम शामिल हैं।

trade setup 1202246

70 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 70 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें State Bank of India, Siemens, United Breweries, Oberoi Realty और Alkem Laboratories के नाम शामिल हैं।

trade setup 1202245

75 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 75 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Bharat Forge, Ipca Laboratories, Bandhan Bank, National Aluminium Company और REC के नाम शामिल हैं।

trade setup 1202244

21 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 21 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Divis Laboratories, Escorts Kubota, Aurobindo Pharma, Wipro और LTIMindtree के नाम शामिल हैं।

trade setup 1202243

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 12 फरवरी को गिरकर 0.85 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 1 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।