Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड बुलिश, जल्द ही देखने को मिल सकता है 22500 का स्तर

Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड बुलिश बना हुआ है। इसके लिए 22,000 पर तत्काल सपोर्ट है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,218 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,258 और 22,323 पर स्थित हैं। अगर ये बाधाएं पार हो जाती हैं तो फिर निफ्टी में 22500 का स्तर देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 8:11 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : 22,000 की स्ट्राइक पर 85.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup: पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में न्यूट्रल पैटर्न के बाद कल निफ्टी एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे बाजार की तेजी को मजबूती मिली है। ऐसे में आने वाले सत्रों में निफ्टी 22,500 अंक की ओर जाता दिख सकता है। लेकिन इसके लिए इंडेक्स को 22,200 के ऊपर टिके रहना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो 22,000 के सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। 20 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 349 अंक उछलकर 73,057 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी लगातार छह दिनों तक बढ़त जारी रखते हुए 75 अंक बढ़कर 22,197 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,218 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,258 और 22,323 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,088 फिर 22,048 और 21,983 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

Image420022024

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47,160 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 47,342 और 47,635 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 46,573 फिर 46,391 और 46,097 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

Image520022024

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 64.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 12.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image620022024

पुट ऑप्शन डेटा

22,000 की स्ट्राइक पर 85.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 17.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image720022024

हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। IndiaMART InterMESH, Havells India, Dabur India, UltraTech Cement और HCL Technologies जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

Image820022024

44 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 44 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें RBL Bank, Deepak Nitrite, Oberoi Realty, Manappuram Finance and Tata Communications के नाम शामिल हैं।

Image920022024

46 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 46 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Polycab India, Biocon, Oracle Financial Services Software, Mahanagar Gas और Coal India के नाम शामिल हैं।

Image1020022024

54 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 54 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Balrampur Chini Mills, Hero MotoCorp, Coromandel International, Cholamandalam Investment & Finance और Birlasoft के नाम शामिल हैं।

Image1120022024

टेक्निकल व्यू : निफ्टी पहली बार 22200 के पार, 22460-22500 पर नजर आ रहा तत्काल रजिस्टेंस

41 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 41 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Zee Entertainment Enterprises, PI Industries, Mahindra and Mahindra, SBI Life Insurance Company और Aurobindo Pharma के नाम शामिल हैं।

Image1220022024

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 20 फरवरी को गिरकर 1.24 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 1.25 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।