Get App

Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड बुलिश, जल्द ही देखने को मिल सकता है 22500 का स्तर

Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड बुलिश बना हुआ है। इसके लिए 22,000 पर तत्काल सपोर्ट है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,218 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,258 और 22,323 पर स्थित हैं। अगर ये बाधाएं पार हो जाती हैं तो फिर निफ्टी में 22500 का स्तर देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2024 पर 8:11 AM
Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड बुलिश, जल्द ही देखने को मिल सकता है 22500 का स्तर
Trade setup : 22,000 की स्ट्राइक पर 85.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup: पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में न्यूट्रल पैटर्न के बाद कल निफ्टी एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे बाजार की तेजी को मजबूती मिली है। ऐसे में आने वाले सत्रों में निफ्टी 22,500 अंक की ओर जाता दिख सकता है। लेकिन इसके लिए इंडेक्स को 22,200 के ऊपर टिके रहना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो 22,000 के सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। 20 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 349 अंक उछलकर 73,057 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी लगातार छह दिनों तक बढ़त जारी रखते हुए 75 अंक बढ़कर 22,197 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,218 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,258 और 22,323 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,088 फिर 22,048 और 21,983 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें