Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

17 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 211.06 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 90.81 करोड़ रुपए की खरीदारी की। विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार 18 दिन की बिकवाली के बाद कल नेट बायर रहे हैं

Sunil Matkarअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 8:55 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
18 जनवरी को NSE पर 5 स्टॉक Delta Corp,Manappuram Finance,L&T Finance Holdings, Indiabulls Housing Finance और GNFC F&O बैन में हैं

SUNIL SHANKAR MATKAR

17 जनवरी को बाजार एक दिन की गिरावट के बाद करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। बाजार को कल टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी, तेल और गैस स्टॉक्स से सपोर्ट मिला। लेकिन छोटे-मझोले शेयर कल दिग्गजों की तुलना में सुस्त नजर आए। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स कल निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुए। सेंसेक्स कल 563 अंकों की बढ़त के साथ 60656 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 158 अंकों की बढ़त के साथ 18053 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लगातार तीसरे कारोबारी दिन हायर हाई हायर लो बनाते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया। ये काफी हद तक एक बुलिश इंगल्फिंग जैसे पैटर्न से मिलता-जुलता है।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर कल एक लॉन्ग बुल कैंडल बना है जिसने पिछले कारोबारी दिन के निगेटिव कैंडल को ढ़ंक लिया है। तकनीकी नजरिए से देखें तो इस पैटर्न से शॉर्ट टर्म में 18100-17800 के साइड वेज रेंज से बाहर निकल कर निफ्टी में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में निफ्टी का शार्ट टर्म ट्रेंड हमें पॉजिटिव दिख रहा है। इस समय निफ्टी के लिए 18100 का स्तर काफी अहम है अगर निफ्टी इस स्तर को तोड़ कर आगे बढ़ता है तो फिर इसमें और बड़ी तेजी आती दिखेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें