19 जनवरी को बाजार पिछले दिन की कुछ बढ़त गवांते हुए 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और यूएसफेड के अधिकारियों की कठोर टिप्पणी ने बाजार का सेंटीमेंट खराब कर दिया। सेंसेक्स कल 187 अंकों की गिरावट के साथ 60858 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 58 अंक गिरकर 18108 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल एक छोटा बियरिश कैंडल बनाया। ये डेली चार्ट पर एक डोजी कैंडल जैसा दिखता है। ये बाजार की आगे की चाल को लेकर तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच असमंजस की स्थिति की ओर संकेत करता है। कल की क्लोजिंग ओपनिंग लेवल के बहुत ही करीब हुई थी। ये बाजार की दिशा साफ न होने की ओर इशारा करता है।
