Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
18100 की स्ट्राइक पर 77.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। Nifty के लिए सबसे ज्यादा पेन 18100 की स्ट्राइक पर ही है। यहां हमें सबसे ज्यादा ओपन ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट (कॉल एंड पुट) देखने को मिल रहे हैं
23 जनवरी को NSE पर 3 स्टॉक PVR,Delta Corp और L&T Finance Holdings F&O बैन में हैं
20 जनवरी को बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स-निफ्टी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। एफएमसीजी, ऑटो, हेल्थकेयर, मेटल और चुनिंदा टेक्नोलॉजी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स 237 अंकों की गिरावट के साथ 60622 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 80 अंक गिरकर 18028 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था। निफ्टी पिछले तीन हफ्तों से एक रेंज में घूम रहा है। जानकारों का कहना कहना है कि 1 फरवरी 2023 को बजट आने तक बाजार दायरे में ही घूमता रहेगा।
20 जनवरी को ब्रॉडर मार्केट पर भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ वहीं, निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की कमजोरी लेकर क्लोज हुआ था।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि बाजार में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव कायम रहेगा। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17900-17800 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ 18150-18200 की रेंज में रजिस्टेंस दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18014 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17983 और 17934 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18112 फिर 18143 और 18192 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42396 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42315 और 42184 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42658 फिर 42739 और 42870 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18100 की स्ट्राइक पर 1.27 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19000 पर सबसे ज्यादा 1.21 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 95.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18100 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 88.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 19000 पर भी 70.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
18100 की स्ट्राइक पर 77.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। वास्तव में Nifty के लिए सबसे ज्यादा पेन 18100 की स्ट्राइक पर ही है। यहां हमें सबसे ज्यादा ओपन ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट (कॉल एंड पुट) देखने को मिल रहे हैं।
इसके बाद 17800 पर सबसे ज्यादा 64.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18000 की स्ट्राइक पर 63.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
18100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 42.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17800 पर भी 28.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17700 पर 23.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17200 और फिर 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Marico, Infosys, HCL Technologies, ICICI Lombard General Insurance, और TCS के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
20 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2002.25 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1509.95 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
23 जनवरी को NSE पर 3 स्टॉक PVR,Delta Corp और L&T Finance Holdings F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
20 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 20 जनवरी के कारोबार में 20 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Coforge, Marico, Godrej Consumer Products, Gujarat Gas और Power Grid Corporation of India के नाम शामिल हैं।
65 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 20 जनवरी के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Polycab India, Vedanta, Cummins India, SBI Card और L&T Finance Holdings के नाम शामिल हैं।
79 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 20 जनवरी के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Atul, Oberoi Realty, Hindustan Unilever, Dalmia Bharat और HDFC Life Insurance के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 20 जनवरी के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Manappuram Finance, Coal India, IRCTC, Delta Corp और IndiaMART InterMESH के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।