Trade setup for today : बाजार कंसोलीडेशन मोड में, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup: वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 71.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तकनीकी रूप से बाजार तेजी पकड़ने के पहले 21,650-21,850 रेंज में कंसोलीडेट हो रहा है
Trade setup : निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 1 जनवरी को बढ़कर 1.14 हो गया जो पिछले सत्र में 1.12 था।
Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि तकनीकी रूप से बाजार तेजी पकड़ने के पहले 21,650-21,850 रेंज में कंसोलीडेट हो रहा है। अगर निफ्टी 21,800-21,850 से आगे निकल कर मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें 22,000 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये 21,650 अंक से नीचे जाता है तो फिर इसमें 21,500 अंक तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
उधर 1 जनवरी को बेंचमार्क इंडेक्स एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए लेकिन मुनाफावसूली के कारण उन उच्च स्तरों को बनाए रखने में विफल रहे और अंततः पॉजिटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 32 अंक बढ़कर 72,272 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 10.5 अंक बढ़कर 21,742 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने एक स्पिनिंग टॉप या हाई वेव प्रकार का कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ये बाजार की दिशा साफ न होने को संकेत है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,811 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,847 और 21,906 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,694 फिर 20,842 और 21,599 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48,398 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,494 और 48,649 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 48,088 फिर 47,992 और 47,837 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 71.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 35.46 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
21,700 की स्ट्राइक पर 70.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 25.88 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
53 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 53 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Delta Corp, Balrampur Chini Mills, Gujarat Gas, Zydus Lifesciences और Granules India के नाम शामिल हैं।
42 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Bharti Airtel, Apollo Tyres, GMR Airport Infrastructure, Bajaj Auto और Colgate Palmolive के नाम शामिल हैं।
47 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 47 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Eicher Motors, Abbott India, Birlasoft, Ramco Cements और L&T Technology Services के नाम शामिल हैं।
44 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 44 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Tech Mahindra, United Breweries, Bank of Baroda, ACC और MRF के नाम शामिल हैं।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 1 जनवरी को बढ़कर 1.14 हो गया जो पिछले सत्र में 1.12 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।