Get App

Trade setup for today : कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup:19 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 496 अंक उछलकर 71,683 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 160 अंक चढ़कर 21,622 पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48,197 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,339 और 48,500 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,765 फिर 46,264 और 46,528 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2024 पर 8:34 AM
Trade setup for today : कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup : वीकली बेसिस पर 22,500 की स्ट्राइक पर 90.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

Trade setup: तीन दिनों के करेक्शन के बाद बाजार में तेजी आई है, लेकिन कुल मिलाकर इसके कंसोलीडेट होने की उम्मीद है। जब तक निफ्टी ऊपरी स्तर पर 21,800 और निचले स्तर पर 21,300 के दायरे को तोड़कर बाहर नहीं निकलता इसमें कंसोलीडेशन कायम रहेगा। आने वाले सत्र में निफ्टी के लिए 21,700 के स्तर पर तत्काल रजिस्टेंस की उम्मीद है। एचडीएफसी बैंक के कारण आई वोलैटिलिटी को देखते हुए लगता है कि निफ्टी के लिए 21,550-21,500 के स्तर पर सपोर्ट होगा।

19 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 496 अंक उछलकर 71,683 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 160 अंक चढ़कर 21,622 पर पहुंच गया और डेली चार्ट पर इसने दोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

बता दें कि बीएसई और एनएसई शनिवार 20 जनवरी को सामान्य ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहे हैं। जबकि 22 जनवरी को ट्रेडिंग अवकाश घोषित किया गया है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें