Trade setup: डेली चार्ट पर डार्क-क्लाउड-कवर पैटर्न और बियरिश रिवर्सल पैटर्न के गठन के साथ बाजार में मंदड़िए एक्शन मोड में दिख रहे हैं। लेकिन कुल मिलाकर बाजार बड़े इवेंट्स के पहले (एफओएमसी बैठक के परिणाम और अंतरिम बजट) एक दायरे में घूम रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि आग किसी करेक्शन की स्थिति में निफ्टी 21,400-21,300 के जोन में सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसे 21,700-21,800 के जोन में रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
