Trade setup for today : निफ्टी के लिए 24300 पर मजबूत सपोर्ट, 24400 के ऊपर टिके रहने पर 24800 का स्तर मुमकिन

Market news: मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 50 इंडेक्स 24,400 से ऊपर बना रहता है, तो आने वाले सत्रों में इसके 24,800 की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इस समय निफ्टी के लिए 24,300 पर महत्वपूर्ण सपोर्ट दिख रहा है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 8:49 AM
Trade setup : सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 12 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ 1.28 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 1.29 के स्तर पर रहा था

Stock markets : कुछ कारोबारी सत्रों में मजबूती के बाद बाजार ने एक नया ऑल टाइम हाई छुआ। कल 9 जुलाई को निफ्टी 50 इंडेक्स पहली बार 24,400 से ऊपर बंद हुआ। कल निफ्टी 113 अंक बढ़ कर 24,433 पर बंद हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत गति को देखते हुए, आने वाले सत्रों में निफ्टी के 24,500 से ऊपर चढ़ने की संभावना है। उसके बाद इसमें 24,800 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 24,300 पर तत्काल सपोर्ट है। यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

Image112072024


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,376-24,314 और 24,214

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,575-24,637 और 24,736

बैंक निफ्टी

Image212072024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 52,653-52,800, और 53,038

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,177-52,030, और 51791

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 53,235-54,257

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 51,637-50,583

कॉल ऑप्शन डेटा

Image612072024

वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 68.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image712072024

24,000 की स्ट्राइक पर 52.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

FPI की ओर से खरीद का सिलसिला जारी, जुलाई के पहले 15 दिनों में शेयरों में लगाए ₹15352 करोड़

इंडिया VIX

पिछले कारोबारी सत्र में वोलैटिलिटी कम होती नजर आई और ये 14 अंक से नीचे आ गई। इसके मार्केट का रुझान तेजड़ियों के लिए अनुकूल हो गया। शुक्रवार को फियर इंडेक्स माना जाने वाला इंडिया VIX 14 के स्तर से 1.93 प्रतिशत गिरकर 13.73 पर आ गया। लेकिन बीचे सप्ताह के दौरान ये 8.11 प्रतिशत बढ़ा।

31 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1012072024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 31 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

45 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image1112072024

61 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 61 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

Image1212072024

49 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1312072024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 49 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

FII और DII निवेश

Image412072024

हाई डिलीवरी ट्रेड

Image1412072024

ये ऐसे स्टॉक हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देखने को मिली है। डिलीवरी का उच्च हिस्सा किसी स्टॉक में निवेश (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

पुट कॉल रेशियो

Image512072024

सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 12 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ 1.28 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 1.29 के स्तर पर रहा था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Sensex today : F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

एफएंडओ प्रतिबंध में नए किए गए शामिल स्टॉक: जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएनएफसी, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, आरबीएल बैंक

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।