Trade setup for today : 24600 के ऊपर बंद होने पर 24900-25000 का स्तर मुमकिन, निफ्टी के लिए 24400 पर मजबूत सपोर्ट
Market news: मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 24,600 का स्तर महत्वपूर्ण साबित होगा। इस स्तर से ऊपर बंद होने पर निफ्टी 24,900-25,000 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी के लिए 24,400 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 8:28 AM
Trade setup : सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 15 जुलाई को बढ़त के साथ 1.33 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 1.28 के स्तर पर रहा था
Stock markets : कंसोलीडेशन के बीच बाजार में कल एक और कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। 15 जुलाई को बाजार में एक नई ऑलटाइम हाई क्लोजिंग देखने को मिली। कल निफ्टी 50 ने पहली बार इंट्राडे में 24,600 के स्तर को पार कर लिया। इंडेक्स 86 अंक चढ़कर 24,587 पर पहुंच गया। आगे निफ्टी के लिए 24,600 का स्तर महत्वपूर्ण साबित होगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्तर से ऊपर बंद होने से निफ्टी 24,900-25,000 की ओर बढ़ता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 24,400 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। यहां आपके लिए ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनसे मुनाफे के सौदे पकड़ने में आसानी होगी -
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24539-24512 और 24469
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24624-24651 और 24694
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 52,618-52,738 और 52,932
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 52230-52110 और 51916
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 53,230-54,263
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 51,636-50,585
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 93.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
24,500 की स्ट्राइक पर 63 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी फिर से 14 अंक से ऊपर चली गई है। लेकिन पिछले सप्ताह के उच्चतम स्तर (14.92) के साथ-साथ 200-डे ईएमए (14.6) से नीचे बनी हुई है, इसलिए यह अभी भी बुल्स के पक्ष में है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 13.73 के स्तर से 3.37 प्रतिशत बढ़कर 14.19 पर पहुंच गया।
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 75 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
16 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 16 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
23 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 23 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
72 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 72 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी ट्रेड
ये ऐसे स्टॉक हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देखने को मिली है। डिलीवरी का उच्च हिस्सा किसी स्टॉक में निवेश (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 15 जुलाई को बढ़त के साथ 1.33 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 1.28 के स्तर पर रहा था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
FII और DII निवेश
Sensex today : F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: हिंदुस्तान कॉपर
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, जीएनएफसी, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, पीरामल एंटरप्राइजेज
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।