Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी ने कल के कारोबार में डेली चार्ट पर हल्के अपर शैडो के साथ एक निगेटिव कैंडल बनाया था। तकनीकी रूप से यह पैटर्न उछाल पर बिक्री के मौके के साथ बाजार में शॉर्ट टर्म में कमजोरी आने के संकेत देता है। निफ्टी को वर्तमान में 10- डे ईएमए पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं, 20-डे ईएमए यानी 19450 के स्तर के आसपास इसके लिए बड़ा सपोर्ट है

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup:25 जुलाई को NSE पर 5 स्टॉक केनरा बैंक,आरबीएल बैंक,डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और पंजाब नेशनल बैंक F&O बैन में है

Trade setup: 24 जुलाई को बाजार में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिली और बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स कल 19700 अंक से नीचे चला गया। एफएमसीजी, मेटल, तेल एवं गैस और चुनिंदा बैंक और टेक शेयरों में बिकवाली से बाजार पर असर पड़ा। बीएसई सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 66385 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 73 अंक गिरकर 19672 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक बनाया। ये लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन बनाता दिखा। निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 5-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 19,737) से नीचे रहा, लेकिन इसे 10-डे ईएमए (19650) पर सपोर्ट मिला है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी ने कल के कारोबार में डेली चार्ट पर हल्के अपर शैडो के साथ एक निगेटिव कैंडल बनाया था। तकनीकी रूप से यह पैटर्न उछाल पर बिक्री के मौके के साथ बाजार में शॉर्ट टर्म में कमजोरी आने के संकेत देता है। अब निफ्टी को वर्तमान में 10- डे ईएमए पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं, 20-डे ईएमए यानी 19450 के स्तर के आसपास इसके लिए बड़ा सपोर्ट है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए ये 20-डे ईएमए का सपोर्ट पिछले तीन महीनों से बना हुआ है। इसके पहले भी इस लेवल ने निफ्टी के लिए सपोर्ट का काम किया है और यहां इसमें फिर से तेजी लौटी है। शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान कमजोर बना हुआ है। अब निफ्टी निचले स्तर से उछाल दिखाने से पहले 19500-19400 के सपोर्ट की तरफ फिसलता दिख सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 19780 के स्तर पर प्रतिरोध दिख रहा है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19657 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19628 और 19580 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19752 फिर 19781 और 19829 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 45864 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 45786 और 45658 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 46118 फिर 46197 और 46324 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 19800 की स्ट्राइक पर 1.23 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 62.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 81.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 19.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Petronet LNG, Godrej Consumer Products, HCL Technologies, Crompton Greaves Consumer Electricals और Bharti Airtel के नाम शामिल हैं।

48 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 48 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें RBL Bank, REC, Can Fin Homes, Navin Fluorine International और Sun TV Network के नाम शामिल हैं।

44 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 44 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Intellect Design Arena, IndiaMART InterMESH, Berger Paints, Jubilant Foodworks और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिलाजुला कामकाज, GIFT NIFTY में तेजी

42 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Reliance Industries, Dixon Technologies, Shriram Finance, Kotak Mahindra Bank और TVS Motor Company के नाम शामिल हैं।

54 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 54 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें M&M Financial Services, Tata Chemicals, Aditya Birla Fashion & Retail, Coforge और Balrampur Chini Mills के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

24 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 82.96 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 934.87 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

25 जुलाई को NSE पर 5 स्टॉक केनरा बैंक,आरबीएल बैंक,डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और पंजाब नेशनल बैंक F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।