Get App

Trade setup for today : अगले कुछ सत्रों में कंसोलीडेट हो सकता है बाजार, निफ्टी के लिए 24600-24500 पर सपोर्ट

Market Trend: 24,600-24,500 के जोन में निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। हालांकि,अगर निफ्टी संभावित समेकन के बीच आने वाले सत्रों में 24,800 पर टिका रहता है तो फिर इसमें ऊपर की तरफ 25,000-25,200 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 8:15 AM
Trade setup for today : अगले कुछ सत्रों में कंसोलीडेट हो सकता है बाजार, निफ्टी के लिए 24600-24500 पर सपोर्ट
Trade setup : पन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली

Stock markets : 29 जुलाई को सप्ताह की शुरुआत में बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया और 25,000 अंक के करीब पहुंच गया। लेकिन कल के कारोबारी सत्र के दूसरे हाफ में बाजार की बढ़त खत्म हो गई और सपाट क्लोजिंग देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्सों ने एक नया क्लोजिंग हाई बनाया। निफ्टी 50 ने 1.25 अंकों की बढ़त के साथ 24,836.10 पर क्लोजिंग की। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,600-24,500 के जोन में बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में संभावित समेकन के बीच निफ्टी 24,800 पर टिका रहता है, तो फिर ये ऊपर की तरफ 25,000-25,200 की ओर जाता दिख सकता है। यहां कुछ अहम डेटा पॉइंट दिए गए हैं, इनके जरिए आपको मुनाफे के सौदे पकड़ने में आसानी होगी -

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,784, 24,731 और 24,645

सब समाचार

+ और भी पढ़ें