Trade setup for today : कंसोलीडेशन पूरा होने के बाद निफ्टी के 24500 तक पहुंचने की संभावना कायम
Market Trend: वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 79.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 8:57 AM
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला
Stock markets : बेंचमार्क इंडेक्स पिछले दिन की रेंज के भीतर कारोबार करते रहे और 8 जुलाई को भी दायरें में घूमते हुए सपाट नोट पर बंद हुए। निफ्टी 50 लगातार तीन दिनों तक 24,300 के आसपास घूमता रहा और 3.3 अंक गिरकर 24,321 पर आ गया। जब तक यह स्तर बना रहेग तब तक निफ्टी के चालू कंसोलीडेशन के बाद 24,500 तक पहुंचने की संभावना कायम रहेगा। निफ्टी के लिए 24,200 पर तत्काल सपोर्ट है। यहां हम आपके लिए कुछ आंकड़े दे रहे हैं जिनसे आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी--
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,262-24,238 और 24,198
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,342-24,366 और 24,406
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 52,638-52,748, और 52,925
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 52,284-52,174, और 51,997
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 53,221-54,250
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 51,644-50,581
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 79.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 62.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
इंडिया VIX
पिछले पांच लगातार कारोबारी सत्रों में पहली बार वोलैटिलिटी बढ़ी है, लेकिन यह अभी भी 200-डे ईएमए (14.6 स्तरों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से काफी नीचे है। इसलिए, यह अभी तक बुल्स के लिए कोई बड़ी चिंता का विषय नहीं है। कल फीयर इंडेक्स, इंडिया VIX, 12.7 स्तरों से 7.13 फीसदी उछलकर 13.6 पर पहुंच गया।
35 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 35 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
50 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 50 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
67 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
32 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी ट्रेड
ये ऐसे स्टॉक हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देखने को मिली है। डिलीवरी का उच्च हिस्सा किसी स्टॉक में निवेश (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 8 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ 1.18 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 1.20 के स्तर पर रहा था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल किए गए स्टॉक: चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, इंडस टावर्स
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, जीएनएफसी, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, पीरामल एंटरप्राइजेज
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।