Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18614 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18576 और 18514 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18738 फिर 18776 और 18838 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43917 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43790 और 43583 पर स्थित हैं
Trade setup:08 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 212.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 405.01 करोड़ रुपए की बिकवाली की
Trade setup: कल 8 जून को पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों में बाजार में पहली बार करेक्शन देखने को मिला। उम्मीद के मुताबिक ही आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का निर्णय लिया। लेकिन महंगाई अनुमान में उम्मीद से कम कटौती ने बाजार का मूड खराब कर दिया। कल के कारोबार में मेटल को छोड़कर अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई 294 अंक गिरकर 62849 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 92 अंक गिरकर 18635 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जानकारों का कहना है कि ये पैटर्न शॉर्ट टर्म में बाजार के ट्रेंड में बदलाव का संकेत है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि कल के कारोबार में डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक निगेटव कैंडल बनती दिखी। तकनीकी रूप से यह पैटर्न ऊपरी स्तरों से बुल्स की वापसी का संकेत होता। इसे शॉर्ट टर्म में बाजार में गिरावट आने का संकेत भी माना जा सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 18560-18450 पर सपोर्ट है।
ब्रॉडर मार्केट में भी कल के कारोबार में पिछले की दिनों की तेजी थमती दिखी। कल के कारोबारी सत्र में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 0.55 फीसदी और 0.95 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18614 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18576 और 18514 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18738 फिर 18776 और 18838 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43917 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43790 और 43583 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44331 फिर 44459 और 44665 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 18700 की स्ट्राइक पर 94.02 लाख का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18600 की स्ट्राइक पर 1.27 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Coromandel International, Sun Pharmaceutical Industries, Voltas, Larsen & Toubro और Dr Reddy's Laboratories के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
11 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 11 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें NTPC, Container Corporation of India, Hindustan Aeronautics, JSW steel और Tata Chemicals के नाम शामिल हैं।
92 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 92 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Glenmark Pharma, Tata Communications, JK Cement, India Cement और Britannia Industries के नाम शामिल हैं।
69 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 69 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Indian Energy Exchange,Tech Mahindra, HDFC AMC, Deepak Nitrite और Indian Hotels के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 17 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें MCX India, Dixon Technologies, Larsen & Toubro, Hero MotoCorp और Bharat Forge के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
08 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 212.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 405.01 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
09 जून को NSE पर 2 स्टॉक Indiabulls Housing Finance और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।