Trade setup for today : निफ्टी के लिए 23150 और 22950 पर सपोर्ट, इंडेक्स में गिरावट पर करें खरीदारी
Trade setup: निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,150 और 22,950 के आसपास दिख रहा है। वहीं, इसके लिए 22,800 पर 40 DEMA के आसपास पोजीशनल सपोर्ट है। वीकली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर 1.50 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा
Trade setup : वोलैटिलिटी 12-14 की रेंज में बनी हुई है। पिछले सत्र की तुलना में फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 2 फीसदी की गिरावट के साथ 14.39 के स्तर पर बंद हुआ है
Trade setup : बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 12 जून को 23,441 का नया रिकॉर्ड हाई लगाया। हालांकि, कारोबारी सत्र के अंत में इंडेक्स ने अधिकांश इंट्राडे बढ़त गंवा दिया और मामूली बढ़त के साथ 23,300 के आसपास बंद हुआ। निफ्टी ने अपनी तेजी जारी रखी। व्यापक बाजारों ने भी पॉजिटिव रुझान बनाए रखा। मार्केट एक्सपर्ट्स की राय है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,150 और 22,950 के आसपास दिख रहा है। वहीं, इसके लिए 22,800 पर 40 DEMA के आसपास पोजीशनल सपोर्ट है। क्वालिटी शेयरों में मजबूती बनी हुई है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि वे इंडेक्स में गिरावट पर खरीदारी के नजरिए के साथ चुनिंदा शेयरों की चाल पर फोकस करें।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,184.52-23,104.18 और 22,921.38
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,367.32-23,469.78 और 23,652.58
बैंक निफ्टी
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 49,274.7-48,746.2 और 47,883.45
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 50,137.45-50,471.7 और 51,334.45
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर 1.50 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
निफ्टी मैक्स पेन प्वाइंट
निफ्टी का अधिकतम पेन प्वाइंट 23,200-23,150 स्ट्राइक प्राइस की ओर मूव हो गया है। मैक्स पेन प्वाइंट थ्योरी वह स्तर दिखाती है जिस पर ऑप्शन बेचने वालों को एक्सपायरी पर सबसे कम नुकसान होने की संभावना होती है।
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी 12-14 की रेंज में बनी हुई है। पिछले सत्र की तुलना में फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 2 फीसदी की गिरावट के साथ 14.39 के स्तर पर बंद हुआ है।
109 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 109 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 4 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
26 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 26 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
47 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 47 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 12 जून को मामूली सुधार के साथ 1.02 पर रहा। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
FII & DII (नेट बॉयर रहे)
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) 12 जून को नेट बॉयर रहे और उन्होंने 426 करोड़ रुपये मूल्य की भारतीय इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 233 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।