Trade setup: निफ्टी 50 इंडेक्स में लगातार छह कारोबारी सत्रों के बाद कल पहली बार मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार में फिर से वोलेटिलिटी बढ़ती दिखी। इसके बावजूद, सेंसेक्स-निफ्टी ने नया हाई बनाना जारी रखा। 19 जून को निफ्टी ने 23,664 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया। हालांकि कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई बिकवाली के कारण बुधवार को निफ्टी 42 अंक गिरकर 23,516 पर बंद। बाजार जानकारों की राय है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 23,800 की ओर बढ़ने के पहले मजबूती हासिल करने के लिए कंसोलीडेट होता दिख सकता है। निफ्टी के लिए अब 23300 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।