Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: बाजार की इस रैली को डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट का सपोर्ट मिला है। इससे बाजार में और तेजी आने का संकेत मिल रहा है। इसके अलावा निफ्टी ने वीकली चार्ट पर डार्क क्लाउड कवर पैटर्न को नकार दिया है। यह ध्यान में रखने की बात है कि विफल पैटर्न अक्सर बड़े परिणाम देते हैं। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी का रुझान तब तक सकारात्मक रहने की उम्मीद है जब तक यह 18700 के सपोर्ट स्तर से ऊपर रहता है

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 7:28 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup:28 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 12,350 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1021.01 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Trade setup:28 जून 2023 का दिन बाजार के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। निफ्टी 50 इंडेक्स ने 28 जून को मंथली एक्सपायरी वाले दिन 19000 अंक का एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया। इस दिन बाजार के सभी सेक्टरों से सपोर्ट मिला। दिग्गज शेयरों के साथ ही ब्रॉडर मार्केट में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स पहली बार इंट्राडे में 64000 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में ये 499 अंक बढ़कर 63915 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 155 अंक उछलकर 18972 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। 28 जून को छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.60 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बाजार की इस रैली को डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट का सपोर्ट मिला है। इससे बाजार में और तेजी आने का संकेत मिल रहा है। इसके अलावा निफ्टी ने वीकली चार्ट पर डार्क क्लाउड कवर पैटर्न को नकार दिया है। यह ध्यान में रखने की बात है कि विफल पैटर्न अक्सर बड़े परिणाम देते हैं। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी का रुझान तब तक सकारात्मक रहने की उम्मीद है जब तक यह 18700 के सपोर्ट स्तर से ऊपर रहता है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्तर काफी अहम है क्योंकि यहां भारी मात्रा में पुट राइटर हैं। जो इंडेक्स में किसी भारी गिरावट को रोकने में सहायक साबित होंगे। अब निफ्टी के लिए 19000 पर तत्काल रजिस्टेंस है। अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर इसमें 19450 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18891 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18856और 18798 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19005 फिर 19041और 19098 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

नया हाई लगाने के बाद भी निफ्टी आराम करने के मूड में नहीं, शॉर्ट टर्म में शानदार रिटर्न के लिए इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44201 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44120 और 43988 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44465 फिर 44546 और 44678 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

मंथली ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें तो 19000 की स्ट्राइक पर 1.27 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 23.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

18900 की स्ट्राइक पर 1.12 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 86.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें HDFC, United Breweries, Alkem Laboratories, Dr Reddy's Laboratories और LIC Housing Finance के नाम शामिल हैं।

रोलओवर

टॉप 10 स्टॉक जिनमें एक्पायरी के दिन सबसे ज्यादा रोलओवर देखा गया, उनमें एसबीआई कार्ड, अल्केम लेबोरेटरीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। इनमें लगभग 98 फीसदी रोलओवर देखने को मिला है।

12 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 12 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Alkem Laboratories, Delta Corp, Sun Pharmaceutical Industries, InterGlobe Aviation और Hindustan Unilever के नाम शामिल हैं।

49 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 49 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें IHDFC AMC, Dr Lal PathLabs, Dixon Technologies, Metropolis Healthcare और Laurus Labs के नाम शामिल हैं।

5 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Marico, HDFC Life Insurance Company, Federal Bank, Bank of Baroda और Aarti Industries के नाम शामिल हैं।

123 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 123 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें L&T Finance Holdings, Shriram Finance, Petronet LNG, RBL Bank और Britannia Industries के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

28 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 12,350 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1021.01 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।