Get App

Trade setup for today : निफ्टी के 21950 से ऊपर टिके रहने पर देखने को मिल सकती है रिकवरी

Trade setup : निफ्टी ने अपर और लोअर शैडों के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो दैनिक चार्ट पर हाई वेव पैटर्न जैसा दिखता है। ये अस्थिरता का संकेत देता है। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,044 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,092 और 22,168 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,892 फिर 21,844 और 21,768 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2024 पर 7:24 AM
Trade setup for today : निफ्टी के 21950 से ऊपर टिके रहने पर देखने को मिल सकती है रिकवरी
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर प्रतिशत के आधार पर, पिछले कारोबारी दिन जिन 7 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखा गया, उनमें अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, वोल्टास, आयशर मोटर्स और एमआरएफ शामिल हैं।

Trade setup: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक बाजार 22,200 से नीचे कारोबार करता रहेगा तब तक इसके सीमित दायरे में ही घूमते रहने की उम्मीद है। वहीं, अगर निफ्टी 22,200 के ऊपर मजबूती के साथ बंद होता है तो आने वाले सत्रों में निफ्टी एक नई तेजी पकड़ सकता है। निचले स्तर पर, 21,950 का स्तर (जो 21-डे ईएमए के साथ मेल खाता है) निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। इसके बाद 21,850 अगला बड़ा सपोर्ट है। निफ्टी ने कई दिनों से क्लोजिंग बोसिस पर इन दोनों सपोर्ट लेव का बचाव किया जो एक सकारात्मक संकेत है।

29 फरवरी को बाजार में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के आखिरी दौर में इसमें मजबूती आई। फरवरी एफ एंड ओ की एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर 72,500 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 32 अंक बढ़कर 21,983 पर बंद हुआ। निफ्टी ने अपर और लोअर शैडों के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो दैनिक चार्ट पर हाई वेव पैटर्न जैसा दिखता है। ये अस्थिरता का संकेत देता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी 21- ईएमए के ठीक ऊपर क्लोज हुआ। निचले सिरे पर बड़ा सपोर्ट 21,950 पर स्थित है। जब तक निफ्टी 21,950 से ऊपर टिका रहेगा इसमें रिकवरी की संभावना बनी रहेगी। वहीं, 21950 से नीचे की गिरावट निफ्टी को 21,800 तक ले जा सकती है।

शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का मानना है कि इंडेक्स अभी भी मुश्किलों से बाहर नहीं है और आगे चलकर इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 22,230 - 22,250 के जोन में तत्काल रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें