Trade setup : बाजार ने 30 अप्रैल को अपने ऑलटाइम हाई से यू-टर्न ले लिया। ऐसा लग रहा था कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे और सप्ताह के मध्य में पड़ने वाली छुट्टी से पहले सतर्क नजरिया अपनी रहे थे। लेकिन कुल मिलाकर बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक है। निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 22,300 का सपोर्ट कायम रखता है इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी। शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन के बाद 23,000 के और की अपनी यात्रा शुरू कर सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 22,300 के नीचे फिसल जाता है तो कमजोरी बढ़ जाएगी और ये 22000 का लेवल छू सकता है।
