Get App

Trade setup for today : 22600 के स्तर पर स्थित रजिस्टेंस के साथ बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद

Trade setup: निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,459 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,591 और 22,660 पर स्थित हैं। 22,000 की स्ट्राइक पर 62.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2024 पर 8:20 AM
Trade setup for today : 22600 के स्तर पर स्थित रजिस्टेंस के साथ बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद
Trade setup : 6 मई को, बीएसई सेंसेक्स 17 अंक बढ़कर 73,896 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 33 अंक गिरकर 22,443 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल के अलावा एक लोअर हाई फॉर्मेशन के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया

Trade setup : लगातार बढ़ती वोलैटिलिटी और डेली चार्ट पर एक और बियरिश कैंडल के गठन के साथ बाजार का रुझान मंदड़ियों के पक्ष में हो गया है। जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 22,300 के ऊपर टिका रहता है (25 अप्रैल की लांग बुलिश कैंडल का निचला स्तर) तब तक आने वाले कारोबारी सत्रों में 22,600 के स्तर पर स्थित रजिस्टेंस के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर 22,300 का सपोर्ट कायम नहीं रह पाता तो शॉर्ट टर्म में बाजार में कमजोरी बढ़ सकती है।

6 मई को, बीएसई सेंसेक्स 17 अंक बढ़कर 73,896 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 33 अंक गिरकर 22,443 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल के अलावा एक लोअर हाई फॉर्मेशन के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा, यह चार्ट पैटर्न एक रेंज बाउंड कारोबार के बीच उछाल पर बिकवाली के अवसर की ओर संकेत दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले शुक्रवार को 22,794 के नए हाई से तेज गिरावट आई। निफ्टी पैटर्न के एक नए हायर बॉटम के गठन के लिए कमजोरी दिखा रहा है, लेकिन अभी भी हायर बॉटम रिवर्सल पुष्टि नहीं हुई है।

उनका मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान नकारात्मक बना हुआ है। जब तक 22,300 का सपोर्ट बना रहेगा, बाजार में तेजी की संभावना बनी रहेगी। इस सपोर्ट के टूटने पर शॉर्ट टर्म में और कमजोरी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें