Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18100 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18063 और 18,003 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18221 फिर 18258 और 18318 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43654 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43539 और 43352 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44028 फिर 44143 और 44330 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
Trade setup:19 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 113.46 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1071.35 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Trade setup: लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 19 मई को बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा था। आखिरी कारोबारी घंटे में आई खरीदारी के चलते बाजार 18200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। आईटी, बैंक, ऑटो और कुछ मेटल शेयरों से बेंचमार्क सूचकांकों को सहारा मिला था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 298 अंक बढ़कर 61,730 पर और निफ्टी 73 अंक बढ़कर 18,203 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर एक बुलिश हैमर पैटर्न बनाया था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ डेली चार्ट पर एक पॉजिटिव कैंडल बनाया था। तकनीकी रूप से यह कैंडल पैटर्न एक बुलिश हैमर पैटर्न के गठन की और संकेत करता है। आम तौर पर किसी अच्छे करेक्शन के बाद तरह के हैमर पैटर्न का गठन बाजार में फिर से तेजी आने का इशारा माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म रुझान अस्थिर बना हुआ है, लेकिन 19 मई के निचले स्तर से खरीदारी आने की उम्मीद दिख रही है। बुलिश हैमर पैटर्न की पुष्टि निफ्टी को फिर से 18400-18500 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस बैंड की ओर ले जा सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18100 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18063 और 18,003 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18221 फिर 18258 और 18318 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43654 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43539 और 43352 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44028 फिर 44143 और 44330 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
मासिक आधार पर 18200 की स्ट्राइक पर 84.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 17.75 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
मासिक आधार पर 18200 की स्ट्राइक पर 80.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Infosys, Sun Pharmaceutical Industries, Pidilite Industries, Dabur India और Nestle India के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
51 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 19 मई के कारोबार में 51 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Samvardhana Motherson International, Birlasoft, Polycab India, JK Cement और Persistent Systems,के नाम शामिल हैं।
40 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 19 मई के कारोबार में जिन 40 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Chambal Fertilizers, Abbott India, Aditya Birla Fashion & Retail, Alkem Laboratories और Container Corporation of India के नाम शामिल हैं।
60 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 19 मई के कारोबार में जिन 60 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Siemens, M&M Financial Services, HDFC AMC, Zydus Life Sciences और Mahanagar Gas के नाम शामिल हैं।
36 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 19 मई के कारोबार में जिन 36 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Whirlpool, PI Industries, Balrampur Chini Mills, LIC Housing Finance और Ramco Cements.के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
19 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 113.46 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1071.35 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
22 मई को NSE पर 6 स्टॉक L&T Finance Holdings, Aditya Birla Fashion & Retail, Balrampur Chini Mills, Delta Corp, GNFC और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आज आने वाले नतीजे
आज 22 मई को श्री सीमेंट, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, पीबी फिनटेक, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, सीईएससी, कैप्री ग्लोबल कैपिटल, ईआईएच, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस, गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स, एचसीएल इंफोसिस्टम्स, एचईजी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज, एसजेवीएन, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी और वारी टेक्नोलॉजीज के मार्च तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।