Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:निफ्टी ने अपने हालिया शॉर्ट-टर्म डाउनट्रेंड को उलट दिया है। इस बदलाव की पुष्टि तब हुई जब निफ्टी ने पिछले शुक्रवार को 18186 के पिछले हाई को पार किया। अब अगर निफ्टी 18335 के तत्काल प्रतिरोध को पार कर लेता है तो फिर और तेजी की संभावना है। इस बाधा को पार करने के बाद निफ्टी 18,459 की तरफ जा सकता है। निफ्टी के लिए अब 18178 पर अहम सपोर्ट है
Trade setup:22 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 922.89 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 604.57 करोड़ रुपए की खरीदारी की है
Trade setup: 22 मई को बाजार ने हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ की। इसके अलावा बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बाजार को कल आईटी और मेटल शयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला था। इसके अलावा फार्मा, तेल और गैस और चुनिंदा एफएमसीजी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 234 अंक चढ़कर 61.964 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 111 अंक बढ़कर 18314 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल पिछले चार दिनों के लोअर हाइज और लोअर लोज फॉर्मेशन को नकारते हुए डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.60 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन का कहना है कि 15 मिनट के चार्ट में ज़ूम करने पर हमें देखने को मिलता है कि निफ्टी ने अपने हालिया शॉर्ट-टर्म डाउनट्रेंड को उलट दिया है। इस बदलाव की पुष्टि तब हुई जब निफ्टी ने पिछले शुक्रवार को 18186 के पिछले हाई को पार किया। अब अगर निफ्टी 18335 के तत्काल प्रतिरोध को पार कर लेता है तो फिर और तेजी की संभावना है। इस बाधा को पार करने के बाद निफ्टी 18,459 की तरफ जा सकता है। निफ्टी के लिए अब 18178 पर अहम सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18216 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18179 और 18120 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18336 फिर 18373 और 18433 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
बैक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43735 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43654 और 43524 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43996 फिर 44077 और 44208 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
मासिक आधार पर 18500 की स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 24.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18200 की स्ट्राइक पर 1.27 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 46.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें United Breweries, Dabur India, Federal Bank, ITC और Godrej Consumer के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
65 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 65 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Dixon Technologies, Balkrishna Industries, Muthoot Finance, Cummins India और Crompton Greaves Consumer Electricals के नाम शामिल हैं।
21 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 21 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Whirlpool, Polycab India, Federal Bank, BHEL और Manappuram Finance के नाम शामिल हैं।
32 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें MCX India, Siemens, Glenmark Pharma, Tata Communications और JK Cement के नाम शामिल हैं।
71 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 71 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें IRCTC, Abbott India, Aarti Industries, Divis Laboratories और Balrampur Chini Mills के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
22 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 922.89 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 604.57 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
23 मई को NSE पर 3 स्टॉक Indiabulls Housing Finance,L&T Finance Holdings और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।