Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Market outlook:निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18054 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 18023 और 17973 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18153 फिर 18184 और 18233. पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
02 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1436.30 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1378.12 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Market outlook: लगातार चार दिनों की तेजी के बाद 2 नवंबर को बुल्स सुस्ताते नजर आए। 3 नबंबर को आरबीआई द्वारा बुलाई गई स्पेशल मॉनीटरी कमिटी मीटिंग के पहले ट्रेडर्स सतर्कता बरतते दिखे। सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 60906 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 63 अंकों की गिरावट के साथ 18083 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बियरिश बेल्ट होल्ड पैटर्न बनाया। कल रियल्टी, ऑटो और IT शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव रहा। निफ्टी बैंक 143 अंक गिरकर 41147 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 26 अंक गिरकर 31680 पर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी कल 9 पैसे कमजोर होकर 82.79 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ था। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर थी।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि हालांकि निफ्टी में ऊपरी स्तरों से थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसका शॉर्ट टर्म अपट्रेंड स्टेटस मजबूत बना हुआ है। 18100-18200 के हर्डल के करीब से इसमें कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। डेली चार्ट पर नजर डालें तो छोटे आकार के हायर टॉप्स एंड हायर बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न कायम हैं। यहां आने वाली किसी हल्की गिरावट या कंसोलीडेशन से निचले स्तरों पर हायर बॉटम फार्मेशन की संभावना खोल सकती है। अब अगर निफ्टी 18200 के ऊपर जाता है तभी नई तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, नीचे की तरफ इसको 17900 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18054 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 18023 और 17973 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18153 फिर 18184 और 18233. पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41069 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 40971 और 40813 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41385 फिर 41483 और 41641 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 19.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 18.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 18.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

19000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18700 पर भी 1 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18500 और फिर 18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 31.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 21.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18000 की स्ट्राइक पर 19.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17700 पर भी 1.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17400 पर 68850 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17900 और फिर 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Biocon, Bosch, HDFC, TCS और Power Grid Corporation of India के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

02 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1436.30 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1378.12 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

03 नवंबर को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें LIC Housing Finance और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

35 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 35 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Coromandel International,Polycab India,India Cements,Escorts और Rain Industries के नाम शामिल हैं।

57 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 57 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Whirlpool, Navin Fluorine International, Shree Cement, Nifty और Apollo Tyres के नाम शामिल हैं।

63 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें LIC Housing Finance, Chambal Fertilizers, Titan Company, Coal India और Firstsource Solutions के नाम शामिल हैं।

41 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Max Financial Services, Balrampur Chini Mills, Voltas, NMDC और Dixon Technologies के नाम शामिल हैं।

03 नवंबर को आने वाले नतीजे

03 नवंबर को HDFC, Hero MotoCorp, Hindustan Petroleum Corporation, Vodafone Idea, Adani Enterprises, Ajanta Pharma, Amara Raja Batteries, Adani Total Gas, Adani Wilmar, Bank of India, Blue Star, Coromandel International, Devyani International, Indian Bank, JK Lakshmi Cement, Raymond, SRF और Welspun Corp के सितंबर तिमाही के नतीजे आएंगे।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।