Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

27 अक्टूबर को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें BHEL और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं

अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 5:09 AM
Story continues below Advertisement
18000 की स्ट्राइक पर 1.12 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सिरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

पिछले कारोबारी दिन यानी 25 अक्टूबर को बाजार की लगातार 7 दिनों की तेजी के ब्रेक लग गया था और ये करीब 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, 26 अक्टूबर को बाजार बलिप्रतिपदा के अवसर पर बंद था। आज यानी गुरुवार 27 अक्टूबर को मंथली फ्यूचर्स एंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी है।

25 अक्टूबर को सेंसेक्स 288 अंक गिरकर 59544 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 75 अंक गिरकर 17656 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया था। जो आमतौर पर किसी तेजी के दौर में बनने वाले बियरिश बेल्ट होल्ड फॉर्मेशन की तरह होता है। चूंकि निफ्टी 17429 के पिछले स्विंग हाई के ऊपर चला गया है और पिछले कुछ हफ्तों से हयर बॉटम बना रहा है, ऐसे में निफ्टी में शॉर्ट-टर्म अप ट्रेंड में बना हुआ है।

HDFC Securities के सुबाश गंगाधरन का कहना है कि निफ्टी डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन के ऊपर बंद हुआ है जो 2021 (18604) और 2022 (18350) के हाई को बरकरार रखे हुए है।


उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 18096 के पिछले इंटर मीडिएट हाई की ओर बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन नियर टर्म में इसमें हल्के करेक्शन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बाजार की तेजी को कायम रखने के लिए निफ्टी को 17607-17503 के जोन में स्थित इमीडिएट सपोर्ट के ऊपर टिकना होगा।

25 अक्टूबर को Nifty Midcap 100 index 0.50 फीसदी की तेजी हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं, Smallcap 100 index 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

मनमानी तरीके से निवेश के लिए दे रहे थे टिप्स, SEBI ने तीन साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से कर दिया बाहर

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17635और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17594 और 17527 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17768 फिर 17809 और 17876 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41030 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 40910 और 40716 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41419 फिर 41540 और 41734 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 1.12 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सिरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17800 पर सबसे ज्यादा 77.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17700 की स्ट्राइक पर 71.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17800 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17700 पर भी 17.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18300 और फिर 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17500 की स्ट्राइक पर 67.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सिरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 65.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17300 की स्ट्राइक पर 42.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17500 पर भी 1.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17400 पर 41050 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16700 और फिर 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Gujarat State Petronet, PI Industries, HDFC, Infosys और Bata India के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

25 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 247.01 करोड़ रुपए की बिकवाली की। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 872.88 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

27 अक्टूबर को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें BHEL और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

28 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 28 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें भेलस एसबीआई, एमसीएक्स और पीएनबी के नाम शामिल हैं।

51 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें फिन निफ्टी, डेल्टाकॉर्प, यूबीएल और आईडीएफसी फर्स्टबैंक के नाम शामिल हैं।

28 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें मदरसन सूमी, एचयूएल, इंडस टॉवर, एसबीआई कार्ड और इंडिगो के नाम शामिल हैं।

89 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें एनएमडीसी,श्री सीमेंट, इंडियामार्ट और पॉलीकैब के नाम शामिल हैं।

27 अक्टूबर यानी आज आने वाले नतीजे

27 अक्टूबर यानी आज Indus Towers, Aditya Birla Sun Life AMC, SBI Cards and Payment Services, PNB Housing Finance, REC, Tata Chemicals, Anupam Rasayan India, Balaji Amines, Latent View Analytics, Lloyds Steels Industries, CE Info Systems, PC Jeweller, Supreme Petrochem, Tamilnad Mercantile Bank, Vaibhav Global और V-Guard के 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आएंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।