Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 17800 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता है तो फिर आने वाले दिनों में हमें इसमें 18000-18100 का स्तर भी देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 7:26 AM
Story continues below Advertisement
17000 की स्ट्राइक पर 28.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

28 अक्टूबर को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी। आखिरी कारोबारी घंटे में आई खरीदारी के दम पर 28 अक्टूबर को बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा था। ऑटो, ऑयल एंड गैस शेयरों और एचडीएफसी ट्विन्स से बाजार को सपोर्ट मिला था। Sensex 200 अंकों की बढ़त के साथ 59960 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 17787 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया था। दिग्गजों के विपरीत छोटे-मझोले शेयर पिछले कारोबारी दिन दबाव में नजर आए थे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वोलैटिलिटी में गिरावट से भी बुल्स के लिए माहौल सुधरता दिखा था। फीयर इंडेक्स इंडिया विक्स 4 फीसदी की गिरावट के साथ 15.92 के स्तर पर आता दिखा था।

बाजार जानकारों का कहना है कि पूरे दिवाली सप्ताह में निफ्टी 17800 के आसपास संघर्ष करता दिखा और इस लेवल के बहुत करीब बंद हुआ। अब अगर निफ्टी 17800 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता है तो फिर आने वाले दिनों में हमें इसमें 18000-18100 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)भी 60 के स्तर के आसपास मूव कर रहा है। इससे निफ्टी में शॉर्ट से मीडियम टर्म में पॉजिटिव मोमेंटम बने रहने के संकेत मिल रहे हैं।


GEPL Capital के ओमकार पाटिल का कहना है कि निफ्टी के लिए अब 17811 (3 डे हाई ) फिर उसके बाद 17919 (अहम रजिस्टेंस) पर रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं, 17637 (2 डे लो) पर पहला सपोर्ट और 17420 (गैप सपोर्ट) पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है। ओवरऑल चार्ट पैटर्न और इंडीकेटर सेटअप को देखते हुए ओमकार पाटिल की राय है कि निफ्टी 17637 –17811 के टाइट रेंज में घूम रहा है। अगर निफ्टी ऊपर की तरफ 17919 का स्तर पार करता है तो फिर इसमें 18115 का स्तर देखने को मिल सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17739 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17668 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17827 फिर 17854 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40858 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 40707 और 40461 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41350 फिर 41502 और 41747 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18500 की स्ट्राइक पर 20.81लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 18.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 10.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18600 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.05 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18500 पर भी 1.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17300 और फिर 16900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

FPI Selling: विदेशी निवेशकों ने धीमी की बिकवाली, अक्टूबर में अब तक शेयर मार्केट से ₹1,586 करोड़ निकाले

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 28.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 23.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 20.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17300 पर भी 2 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17800 पर 1.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें HDFC, ITC, TCS, HDFC AMC और Britannia Industries के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

41 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 41 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Honeywell Automation, Maruti Suzuki India, Syngene International, Coal India और Bosch के नाम शामिल हैं।

32 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें TVS Motor Company, Jindal Steel & Power, Mahanagar Gas, Indraprastha Gas और Polycab India के नाम शामिल हैं।

101 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Nifty Financial, NMDC, Crompton Greaves Consumer Electrical, Balrampur Chini Mills और SBI Cards and Payment Services के नाम शामिल हैं।

23 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Max Financial Services, REC, Bajaj Auto, Shree Cements और ACC के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

28 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1568.75 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 613.37 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

31 अक्टूबर को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

31 अक्टूबर को आने वाले नतीजे

31 अक्टूबर को Larsen & Toubro, Tata Steel, Bharti Airtel, 3i Infotech, Castrol India, LT Foods, Data Patterns (India), Equitas Small Finance Bank, Fino Payments Bank, GHCL, Motherson Sumi Wiring India, Music Broadcast, Saregama India, Swaraj Engines, Timken India और VST Tillers Tractors के सितंबर तिमाही के नतीजे आएंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।