Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 17800 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता है तो फिर आने वाले दिनों में हमें इसमें 18000-18100 का स्तर भी देखने को मिल सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 7:26 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
17000 की स्ट्राइक पर 28.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

28 अक्टूबर को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी। आखिरी कारोबारी घंटे में आई खरीदारी के दम पर 28 अक्टूबर को बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा था। ऑटो, ऑयल एंड गैस शेयरों और एचडीएफसी ट्विन्स से बाजार को सपोर्ट मिला था। Sensex 200 अंकों की बढ़त के साथ 59960 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 17787 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया था। दिग्गजों के विपरीत छोटे-मझोले शेयर पिछले कारोबारी दिन दबाव में नजर आए थे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वोलैटिलिटी में गिरावट से भी बुल्स के लिए माहौल सुधरता दिखा था। फीयर इंडेक्स इंडिया विक्स 4 फीसदी की गिरावट के साथ 15.92 के स्तर पर आता दिखा था।

बाजार जानकारों का कहना है कि पूरे दिवाली सप्ताह में निफ्टी 17800 के आसपास संघर्ष करता दिखा और इस लेवल के बहुत करीब बंद हुआ। अब अगर निफ्टी 17800 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता है तो फिर आने वाले दिनों में हमें इसमें 18000-18100 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)भी 60 के स्तर के आसपास मूव कर रहा है। इससे निफ्टी में शॉर्ट से मीडियम टर्म में पॉजिटिव मोमेंटम बने रहने के संकेत मिल रहे हैं।

GEPL Capital के ओमकार पाटिल का कहना है कि निफ्टी के लिए अब 17811 (3 डे हाई ) फिर उसके बाद 17919 (अहम रजिस्टेंस) पर रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं, 17637 (2 डे लो) पर पहला सपोर्ट और 17420 (गैप सपोर्ट) पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है। ओवरऑल चार्ट पैटर्न और इंडीकेटर सेटअप को देखते हुए ओमकार पाटिल की राय है कि निफ्टी 17637 –17811 के टाइट रेंज में घूम रहा है। अगर निफ्टी ऊपर की तरफ 17919 का स्तर पार करता है तो फिर इसमें 18115 का स्तर देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें