Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
7 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2250.77 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 545.25 करोड़ रुपए की खरीदारी की
18000 की स्ट्राइक पर 30.70 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 17.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है
7 अक्टूबर को बाजार में पिछले दो दिनों की तेजी के बाद सुस्ती देखने कोमिली थी। अमेरिका के जॉब आंकड़ों के पहले ट्रेडर सतर्क नजर आए। ये आकंड़े बाजार की उम्मीद के अनुरूप रहे हैं। अमेरिका में रोजगार की दर गिरकर 3.5 पर रही है। इससे संकेत मिलता है कि यूएस फेड अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रख सकता है। पिछले कारोबारी दिन यानी 7 अक्टूबर को Sensex 31 अंक गिरकर 58191 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 17 अंक गिरकर 17315 के स्तर पर बंद हुआ था।
निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का कैंडलस्टिक बनाया था। बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में आगे कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 17000 पर एक अहम सपोर्ट है। वहीं, अगर निफ्टी 17450-17500 का स्तर तोड़कर ऊपर बढ़ता है तभी इसमें अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि इस हफ्ते के शुरुआती हिस्से में बाजार में कंसोलीडेशन बढ़ता दिख सकता है। इस कंसोलीडेशन के पूरा होते ही इसी हफ्ते बाजार में निचले स्तरों से जोरदार तेजी भी आती दिख सकती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी 17450 की बाधा पार कर लेता है तो फिर ये हमें 18000-18100 के अगले रजिस्टेंस की तरफ भागता दिखेगा। वहीं, इसके लिए नीचे की तरफ 17200 पर सपोर्ट दिख रहा है।
7 अक्टूबर को ब्रॉडर मार्केट का रुख मिला-जुला रहा था। Nifty मिडकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। वहीं, smallcap 0.24 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17242 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17169 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17362 फिर 17410 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38912 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38646 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39340 फिर 39501 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 30.70 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 17.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 17.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
पुट ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 32.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 29.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 23.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Alkem Laboratories, ICICI Lombard General Insurance, Syngene International, HDFC Bank और Coromandel International के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
7 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2250.77 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 545.25 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
10 अक्टूबर को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
41 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 7 अक्टूबर के कारोबार में 41 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें डेल्टकॉर्प, आईबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और एस्कॉर्ट्स के नाम शामिल हैं।
37 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 7 अक्टूबर के कारोबार में जिन 37 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें डालमिया भारत ग्रेन्यूल्स, फिन निफ्टी और आईसीआीसीआई बैंक के नाम शामिल हैं।
79 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 7 अक्टूबर के कारोबार में जिन 79 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Aarti Industries, Hero MotoCorp, Ramco Cements, Biocon और Mahindra & Mahindra के नाम शामिल हैं।
38 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 7 अक्टूबर के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें एस्ट्रॉल, बर्जर पेंट, एमएंडएम फाइनेंस, एक्सिस बैंक और सीयूबी के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।