Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

12 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2049.65 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 890.51 करोड़ रुपए की बिकवाली की

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 6:19 AM
Story continues below Advertisement
16500 की स्ट्राइक पर 33.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

12 सितंबर को बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त कायम रही। अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर सेंसेक्स निफ्टी कल 0.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सभी सेक्टोरल इंजडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे थे। Sensex कल 18 अगस्त के बाद पहली बार 60000 के पार बंद होने में कामयाब रहा था। सेंसेक्स 322 अंकों की बढ़त के साथ 60115 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,936 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि दायरे में हो रहे कारोबार के बीच 17800 पर स्थित बड़ी बाधा टूट गई है। लेकिन बाजार में एक पक्के अप साइड ब्रेकआउट के लिए जरूरी ताकत का अभी भी अभाव दिख रहा है। इसके बावजूद निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। लेकिन ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस के ऊपर मजबूती के अभाव के चलते निफ्टी में 18000 के स्तर के आसपास से कभी भी गिरावट आ सकती है। निफ्टी के लिए 17800 पर इमीडिएट सपोर्ट है।

कल की तेजी में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों का भी योगदान रहा। निफ्टी मिडकैप कल 1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था तो स्मॉलकैप 1.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17890 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17844 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17981 फिर 18027 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40406 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 40239 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40713 फिर 40853 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 26.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19000 पर सबसे ज्यादा 19.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 18.93 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18800 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 19000 पर भी 1.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

16500 की स्ट्राइक पर 33.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 26.88 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 25.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17900 पर भी 3.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। वहीं, 18000 की स्ट्राइक पर 2.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े।

17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Whirlpool, Max Financial Services, NTPC, Voltas और HDFC Bank के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

12 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2049.65 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 890.51 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

13 सितंबर को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Indiabulls Housing Finance, Ambuja Cements और Delta Corp के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

78 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 78 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Atul, JK Cement, Aarti Industries, Hindustan Aeronautics और Voltas के नाम शामिल हैं।

11 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 11 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें JSW Steel, Syngene International, NTPC, Hindustan Unilever और Colgate Palmolive के नाम शामिल हैं।

26 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Indiabulls Housing Finance, Coal India, Max Financial Services, Astral और Bajaj Finserv के नाम शामिल हैं।

82 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें PVR, L&T Technology Services, Ambuja Cements, GNFC और Divis Laboratories के नाम शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।