Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,475 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37,317 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,830 फिर 38,026 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 8:18 AM
Story continues below Advertisement
वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। एशिया पर दबाव बना हुआ है। SGX NIFTY करीब 100 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

6 अप्रैल के कारोबार में भी बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा। सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कल को कारोबार में कमजोर ग्लोबल संकेतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हॉकिस कमेंटरी और एफआईआई की बिकवाली का असर देखने को मिला। प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, चुनिंदा ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स कल 566 अंक गिरकर 59,610 के स्तर पर बंद हुआ था तो Nifty 150 अंकों की गिरावट के साथ 17,808 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बियरिश कैंडल बनाया था।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो इसमें ज्यादा बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला था। कमल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि कल के कारोबार में माइनर अपर शैडो के साथ एक स्मॉल निगेटिव कैंडल बना। ये पैटर्न 18,114 के स्विंग हाई लेवल पर शॉर्ट टर्म टॉप रिवर्सल और बाजार में डाउनवर्ड करेक्शन के शुरुआत की ओर संकेत कर रहा है। ऐसे लगता है कि डाउन स्लोपिंग ट्रेंड के ओवरहेड रजिस्टेंस ने मार्केट के लिए बड़ी बाधा का काम किया है। जिसका असर ट्रेंड रिवर्सल के तौर पर देखने को मिला है। वर्तमान में में निफ्टी 4 अप्रैल के 17,800 के स्तर पर स्थित पिछले अपसाइड गैप के ऊपर दिख रहा है।


नागराज शेट्टी ने आगे कहा कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड इस समय करेक्शन की संभावना की और इशारा कर रहा है। अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी हमें नीचे की तरफ 17,600 की तरफ जाता दिख सकता है। अगर बियरिश आइलैंड रिवर्सल की की पुष्टि होती है तो फिर आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार और फिसल सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,758 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,708 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,879 फिर 17,951 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,475 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37,317 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,830 फिर 38,026 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत कमजोर

वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। एशिया पर दबाव बना हुआ है। SGX NIFTY करीब 100 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। फेड मिनट्स में सख्त मॉनेटरी पॉलिसी के संकेत से अमेरिकी बाजारो में भी गिरावट देखने को मिली है। NASDAQ कल 2 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ था। आज DOW FUTURES पर चौथाई फीसदी का दबाव है।

फेड मिनट्स की अहम बातें

फेड ने तेजी से बैलेंसशीट कम करने के संकेत दिए हैं। सख्त मॉनेटरी पॉलिसी के भी संकेत आए हैं। फेड सिस्टम से 95 अरब डॉलर निकालेगा। वहीं, बॉन्ड से 60 अरब डॉलर निकालेगा। मॉरगेज वाले सिक्योरिटी से 35 अरब डॉलर निकालेगा। मई से 3 चरणों में बैंलेसशीट में कमी की शुरुआत होगी।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

क्रूड के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है। सप्लाई बढ़ेन की संभावना से कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट 102 डॉलर के पास आ गया है। अमेरिका के बाद दूसरे बड़ी खपत वाले देश भी रिजर्व से क्रूड जारी करेंगे।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 21.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19,000 पर सबसे ज्यादा 19.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18,500 की स्ट्राइक पर 15.30 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17,900 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,800 पर भी 1.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18,800 और फिर 17,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17,500 की स्ट्राइक पर 28.90 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,000 पर सबसे ज्यादा 18.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 17.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,600 पर भी 3.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17,900 पर 3.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

18,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18,100 और फिर 17,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Indus Towers, Honeywell Automation, ICICI Prudential Life Insurance, SBI Life Insurance Company और Hindustan Unilever के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

6 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,279.97 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 622.92 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

7 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।